Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • 1436 KM पैदल चलकर Ranchi पहुंचा Dhoni का फैन, माही ने गले लगाया, फ्लाइट से Haryana भेजा, बोला- Love You

1436 KM पैदल चलकर Ranchi पहुंचा Dhoni का फैन, माही ने गले लगाया, फ्लाइट से Haryana भेजा, बोला- Love You

रांची। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के वैसे तो फैंस करोड़ों लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जिसके धोनी भी फैन हो जाते हैं। जी हां, धोनी से सिर्फ एक मुलाकात के लिए हरियाणा (Harayana) से 1436 किमी पैदल चलकर अजय गिल उर्फ माही (Ajay Gill) नाम का एक युवक रांची (Ranchi) पहुंचा। गिल ने धोनी से गले मिलकर आई लव यू भी कहा। धोनी ने भी अजय को स्वागत किया और फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था की। इससे पहले धोनी ने गिल को फार्म हाउस के अंदर बुलाया और मुलाकात की। उससे बातचीत की। उसे गले लगाया और उसके साथ सेल्फी भी ली। उसके बैट पर ऑटोग्राफ दिया और बेस्ट ऑफ लक बोल कर विदा किया। धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी। आईए तस्वीरों में जानते हैं MS Dhoni के फैन अजय गिल के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 18 2021, 04:31 PM IST | Updated : Nov 18 2021, 05:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16

हरियाणा के जलान खेड़ा के अजय गिल (18 साल) महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त फैन हैं। वे धोनी से मिलने के लिए तीन महीने में दूसरी बार पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे थे। पिछली बार उन्होंने 16 दिन में 1436 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस बार उन्हें 18 दिन लगे। माही से मिलने के बाद अजय ने कहा- मेरा जीवन धन्य हो गया है। मैं क्रिकेट खेलता हूं और इसी में अपना करियर बनाना चाहता हूं। 

26

गिल का कहना था कि जब से धोनी ने संन्यास लिया, उन्होंने खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना करियर दोबारा से शुरू करेंगे। धोनी से मिलकर अजय फार्म हाउस से बाहर आए और खुशी का इजहार किया। अजय ने कहा कि अब काफी खुश हैं। 1436 किलोमीटर पैदल चलने का परिणाम अच्छा रहा। अजय और महेंद्र सिंह धौनी का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

36

अजय ने बताया कि मैंने कसम खाई थी कि जब तक धोनी आशीर्वाद नहीं देंगे क्रिकेट नहीं खेलेंगे। 15 अगस्त 2020 को धोनी के साथ मैंने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। अब फिर से शुरू करूंगा। इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाऊंगा। अजय ने बताया कि उसने 12वीं पास कर लिया है। फिलहाल, अपने शहर में ही नाई का काम करता हूं। गिल ने कहा कि वे क्रिकेट खेलते हैं और इसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 
 

46

दो साल पहले दुकान बेचकर रांची आ गया था UP का एक फैन
इससे पहले जुलाई 2019 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रवींद्र सैनी धोनी से मिलने रांची आ गए थे। वह सहारनपुर स्थित अपनी छोटी-सी दुकान बेचकर धोनी से मिलने रांची आए थे। दो साल तक आशीर्वाद लेने के लिए भटकते रहे। अंतत: कामयाब हुए।

56

मुलाकात होने पर धोनी ने भी उनकी भावना का सम्मान किया और उन्हें अपने घर पर ही गार्ड की नौकरी पर रख लिया। 2013 से 2018 तक सैनी ने यहां सेवा दी। बाद में मां की बीमारी के कारण रवींद्र को सहारनपुर लौटना पड़ा।

66

अजय ने बताया कि 23 दिसंबर 2004 को पाकिस्तान और भारत का मैच हुआ था। इसमें धोनी ने पहला शतक बनाते हुए 149 रन बनाए थे। मैच में धोनी ने 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे। यह देखकर वह धोनी का फैन बना था। अजय का कहना है कि धोनी में ऐसे क्रिकेटर हैं जिसके हाथ चीते की तरह तेज चलते हैं। उनकी खासियत है कि जब मैच फंसा होता है, वे लास्ट में छक्का मार कर टीम को जिता देते हैं। वे धोनी के ऐसे फैन हैं, जो अकेले में ही उनके मैच देखना पसंद करते हैं।

About the Author

Asianet News Hindi
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Tags:

एम एस धोनी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved