- Home
- States
- Jharkhand
- अंदर से कुछ ऐसा दिखता है MS धोनी का आलीशान घर, 5 स्टार जैसी हैं सुविधा..देखिए तस्वीरें
अंदर से कुछ ऐसा दिखता है MS धोनी का आलीशान घर, 5 स्टार जैसी हैं सुविधा..देखिए तस्वीरें
रांची (झारखंड). भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शनिवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। जब कभी माही को क्रिकेट मैच से समय मिलता था तो वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपने रांची में बने लग्जरी आलिशान घर में रहने के लिए चले आते थे। धोनी का यह बंगला 7 एकड़ में बना हुआ है। वह तीन साल पहले यानी 2017 में अक्षय तृतीया के दिन इस घर में शिफ्ट हुए थे।
| Published : Aug 15 2020, 09:36 PM IST / Updated: Aug 15 2020, 09:47 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रांची के रिंग रोड पर सिमलिया फार्म हाउस में बना धोनी का यह आलीशान घर किसी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है, सोशल मीडिया पर अक्सर उनके इस घर के फोटो वायरल होती रहती हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आते हैं। उनके इस घर में ही माता-पिता भी रहते हैं, जबकि उनके बड़े भाई नरेंद्र अलग घर में रहते हैं। बता दें कि हरमू रोड की कोठी पर धोनी 2009 से रह रहे थे। इसस पहले महेंद्र सिंह धोनी बचपन में रांची के मेकॉन स्थित एक छोटे से घर में रहते थे। उनका यह घर पुराने घर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है।
बता दें कि धोनी के फार्म हाउस वाले बंगले में नेट प्रेक्टिस एरिया, अल्ट्रा मार्डन जिम और खूबसूरत बगीचा भी शामिल है। माही ने अपने इस घर में अपने बड़े बाइक कलेक्शन के लिए कांच का बड़ा का गैरेज भी बनाया हुआ है।
एमएस धोनी ने अपने इस खूबसूरत घर का नाम 'कैलाशपति' रखा है। उनके इस बंगले में धोनी के पंसदीदा डॉग्स भी रहते हैं, जिनकी विडियोज वह अकसर पोस्ट करते रहते हैं।
आए दिन धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि उनके इस घर में फाइव स्टार होटल के जैसा रेस्त्रां भी हैं। जहां धोनी अपने दोस्तों संग कभी-कभार पार्टी भी करते हैं।
अपने घर में बेटी जीवा के साथ महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि धोनी को इस आलीशान बंगले को बनबाने में कितने पैसे लगे हैं।
पहली तस्वीर में धोनी अपने डॉग के साथ, वहीं दूसरी तस्वीर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ सुकून के पल बिताते हुए माही।
बेटी जीवा के साथ अपने घर में बने पार्क में मस्ती करते हुए माही
एमएस धोनी और साक्षी की बेटी अपने रांची वाले नए घर में।
अपने डॉग के साथ धोनी।