- Home
- States
- Jharkhand
- तस्वीरों में देखें झारखंड़ के NH 33 पर कैसे हुई मछली लूट, थैला-झोला, पॉलीथिन, जिसको जो मिला उसमें भर ले गया
तस्वीरों में देखें झारखंड़ के NH 33 पर कैसे हुई मछली लूट, थैला-झोला, पॉलीथिन, जिसको जो मिला उसमें भर ले गया
सराईकेला-खरसावां. झारखंड के सराईकेला-खरसावां चौका के पास एनएच पर मछली लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व आधे मछली लेकर राहगीर के अलावा स्थानीय लोग भाग गए। सराईकेला- खरसावां जिले के चौका ओवरब्रिज के पास एनएच 33 पर मछली लदा वाहन 3 जुलाई की शाम अनियंत्रित होकर पलटने के बाद एनएच पर यह माहौल बना। वाहन पर लदा मछ्ली सड़क पर बिखर गया। राहत काम करने का बजाय स्थानीय लोग मछली लूटने में व्यस्त हो गए। जिसे जितना मछली मिला लेकर अपने घर की ओर चले गए। इस कारण एमएच भी जाम हो गया। करीब एक घंटे तक एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही। आइए फोटो में देखते हैं कैसे मची मछली लूटने की होड़।
| Published : Jul 04 2022, 09:52 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
चालक के अनुसार लोगों ने किसी तरह की मदद नहीं की। लोग मछली लूटने में लगे रहे। वह और चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकले। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी मछली लूटने में लग गए। अपनी कार-बाइक एनएच पर खड़ी कर मछली लूटने में लग गए। थैला-झोला में मछली भर लोग ले गए। (सड़क पर पड़ी मछलियां)
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को मछली ले जाने से रोका। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लोगों के सहयोग से एक किनारे किया। जिसके बाद एनएच पर आवागमन शुरु हुआ। दूसरे पिकअप वैन से सड़क पर बिखरे मछली को लादा गया और रांची भेजा गया।
बहरागोड़ा से रांची जा रहा था मछ्ली
वाहन चालक रामराय हांसदा ने बताया कि पिकअप वैन में बहरागोड़ा से मांगुर मछली लादकर रांची लेकर जा रहा था। चौका ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पर खलासी मानिक नायक भी था। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। हालांकि दोंनो को हल्की चोट आई।
पुलिस के सामने भी लोग मछली लूटने में लगे रहे। लोगों को समझाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन के चालक और खलासी भी लोगों में मछली ना ले जाने की मिन्नतें करते रहें। लेकिन लोगों ने एक न सुनी।