- Home
- States
- Jharkhand
- झारखंड में JMM नेता और उनकी पत्नी की घर में दौड़ा-दौड़ाकर हत्या, मौत का भयानक मंजर देख कांप गए लोग
झारखंड में JMM नेता और उनकी पत्नी की घर में दौड़ा-दौड़ाकर हत्या, मौत का भयानक मंजर देख कांप गए लोग
धनबाद. झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धनबाद के JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर के अंदर दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। दंपति के शव आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरुआत कर दी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, यह खौफनाक वारदात शनिवार देर रात सुदामाडीह थाना क्षेत्र के गौराखुंटी में घटी। जहां आरोपियों ने पहले पति-पत्नी को गोली मारी, फिर आंगन में लाकर गला रेत दिया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह लगी। पुलिस को मौके से तीन खोखा और चाकू मिला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रात को 4-5 बदमाश उनके घर में घुसे और सो रहे दंपती को गोली मार दी।
बताया जाता है कि जब रविवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने उनको फोन लगाया। लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने आंगन में झांककर देखा। जिसके बाद सामने जो नजारा दिखा, उसे देखकर कोहराम मच गया। पति-पत्नी के शव आंगन में पड़े थे।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, शुरूआती जांच में यह मामला दो परिवार के बीच की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंच ने कहा मृतक शंकर रवानी जेएमएम धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष थे। जिनकी शनिवार देर रात पत्नी समेत हत्या कर दी गई। दोनों के शवों पर गोली और चाकू के निशान मिले हैं।
बता दें कि शंकर रवानी के बड़े बेटे कुणाल रवानी की भी 3 साल पहले 2017 में हत्या हो चुकी है। उस पर रेनबो ग्रुप चेयरमैन और चाचा धीरेन की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद से ही दोनों परिवार में आपसी रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि भीड़ ने कुणाल की हत्या कर बॉडी को बुरी तरह से काट दिया था।
पति-पत्नी की निर्मम हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिस किसी ने यह खौफनाक मंजर देखा उसकी आंखे फटी की फटी रह गईं। क्योंकि दंपति की बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या हुई थी।