MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • दिखने में जितनी खूबसूरत काम में कहीं खतरनाक हैं ये महिला IPS, नाम सुनते ही भाग खड़े हो रहे नक्सली और अपराधी

दिखने में जितनी खूबसूरत काम में कहीं खतरनाक हैं ये महिला IPS, नाम सुनते ही भाग खड़े हो रहे नक्सली और अपराधी

रांची. झारखंड में बड़े-बड़े अपराधियों को धूल चटाने वाली महिला आईपीएस अफसर प्रियंका मीना  की टीम को बड़ी सफलता मिली है। उऩ्होंने नक्सलियों के गढ़ से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार समेत अन्य समान बरामद किए हैं। इसके बाद अब पुलिस कप्तान प्रियंका मीना के नेतृत्व में महिला टीम ने नक्सालियों का खात्मा करने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही बुलबुल जंगल में ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है। महिला अफसर की जंबाजी की हर जगह तरीफ हो रही है। हर कोई उनकी बहादुरी को सैल्यूट कर रहा है। इस मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर कौन है स्टाइलिश रहने वाली ये लेडी ऑफिसर प्रियंका मीना...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 13 2022, 11:50 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगलों में नक्सलियों के कमर तोड़ने के लिए  पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नक्सली इलाकों में घुसकर महिला बल बहादुरी के झंडे गाड़ रही हैं। बता दें कि इस सर्च अभियान में चार थाने के महिला पुलिस को लगाया गया है।

27
Asianet Image

मीडिया से बात करते हुए एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि यह अभियान उन्होंने करीब एक महीने से चलाया है। रोजाना इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग रही है। फरवरी माह में हमारी टीम ने कई नक्सलियों के कई बंकरों को ध्वस्त करने के साथ-9 नक्सली को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नक्सली को मार गिराया है।

37
Asianet Image

बता दें कि आईपीएस अफसर प्रियंका मीना  लोहरदगा जिले की पहली महिला एसपी हैं। उन्होंने दो साल पहले अप्रैल 2020 में एसपी के रूप में प्रभार संभाला है। प्रियंका मीणा 2013 बैच की सबसे यंगगेस्ट अफसर हैं। प्रियंका मीणा पूरे देश के टॉप 50 पॉपुलर आईपीएस के लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।

47
Asianet Image

नक्लियों को खिलाफ प्रियंका जिस बुलबुल जंगल में अभियान चला रही हैं, वह जंगल बेहद खतरनाक है। जहां लोग दिन में भी जान से डरते हैं, उस इलाके में महिला अफसर और उनकी टीम नक्सलियों का पीछा करने के लिए रात में निकल जाती हैं। बुलबुल का जंगल के बारे में बताया जाता है कि इस जंगल में कदम-कदम पर मौत बिछी हुई है, पूरे जंगलों में प्रेसर आईडी लगी हुई जिसके बावजूद भी वह  नक्सलियों का सफाया करने के लिए जुटी हुई हैं।
 

57
Asianet Image

महिला अफसर प्रियंका के बारे में बताया जाता है कि उनको बचपन से ही पुलिस विभाग में नौकरी करने का शौक था। तभी तो वह अपने स्कूल में  होने वाली फैंसी ड्रेस प्रतियोगता और नाटक में हमेशा पुलिस का किरदार निभाती थीं। प्रियंका ने यूपीएससी की तैयारी स्नातक के साथ ही शुरू कर दी थी। इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली और पहले ही प्रयास में सफलता पा ली थी। पूरे बैच में सबसे कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। 
 

67
Asianet Image

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा- मेरी सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान मेरे माता-पिता का है। उन्होंने मुझे कमजोर होने नहीं दिया। हमेशा खुद पर भरोसा करना सिखाया है। माता-पिता से सीख मिली है कि लड़कियों को किसी पर भी निर्भर ना रहते हुए अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए।
 

77
Asianet Image

आईपीएस अफसर प्रियंका मीना की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के पालघर में सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर हुई थी। पर रही। लोहरदगा आने से पहले वह रांची आईटीएस में एसपी थी। पुलिस की नौकरी मेरे लिए पेशा नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने महिलाओं को संदेश दिया कि अन्याय सहना बंद कर उसका प्रतिकार करना शुरू करें। गलत का विरोध करें। सभी महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories