- Home
- States
- Jharkhand
- बड़े लोगों की ‘छोटी’ शादी... तीरंदाज दीपिका को लेने पहुंचा दूल्हा, CM-धोनी समेत ये VVIP होंगे शामिल
बड़े लोगों की ‘छोटी’ शादी... तीरंदाज दीपिका को लेने पहुंचा दूल्हा, CM-धोनी समेत ये VVIP होंगे शामिल
रांची. अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पद्मश्री ओलिंपियन दीपिका कुमारी आज यानी 30 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह कोलकाता के ओलिंपियन अतनु दास के साथ सात फेरे लेंगी। दूल्हा सिर्फ 7 बारातियों के साथ दुल्हन को लेने के लिए रांची पहुंच चुका है। बता दें कि इस समारोह में सीमित संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार के दिन मातृपूजन, घृतढारी, लावा भुंजाई के बाद दोपहर 2 बजे मेहंदी रस्म अदा की गई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
कोरोना संकट काल में होने वाली इस हाईप्रोफाइल शादी में गिने-चुने लोगों की बुलाया गया है। झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए दीपिका के पिता शिवनारायण महतो ने बताया कि उनकी बेटी का कन्यादान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।
जानकारी के मुताबक, विवाह स्थल पर सेनिटाइजर स्टैंड और मास्क की भी व्यवस्था की गई है। मेहमान दूर से ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे सकेंगे। इसके अलावा कपल को गिफ्ट देने के लिए एक दूर उपहरा बॉक्स रखा जाएगा। जिसमें लोग दूर से दोनों के उपहार को डाल देंगे।
दूल्हा अतनु दास अपने माता-पिता और भैया-भाभी व बहन के साथ दीपका के साथ शादी करने पहंचे हैं। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि इतने कम लोगों की मौजूदगी में मेरी शादी होगी। हम लोग एक साल पहले 2019 में शादी करने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश यह टल गई और अब इस तरह यह शादी करनी पड़ रही है।
दूल्हा अतनु ने कहा-कोरोना में हमारे दोनों के खेल की प्रैक्टिस बंद थी, खाली समय का उपयोग करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया।