MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • लॉकडाउन में गरीबों की 'मजबूरी' को दिखातीं कुछ भावुक करने वाली तस्वीरें, अकसर भरी रहती हैं आंखें

लॉकडाउन में गरीबों की 'मजबूरी' को दिखातीं कुछ भावुक करने वाली तस्वीरें, अकसर भरी रहती हैं आंखें

हजारीबाग, झारखंड. लॉकडाउन ने गरीबों की जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। दो जून की रोटी के लिए खून-पसीना एक करने वाले मजदूर और गरीब अब दाने-दाने को तरस रहे हैं। रोटी-रोटी गंवाने के बाद हजारों मजदूरों को पैदल ही अपने घरों की ओर जाते देखा जा सकता है। इस अफरा-तफरी के माहौल में गरीब रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं।

 

पति को रोकने निकली थी, मौत ने खींच लिया: यह घटना गरीबों की मजबूरी को दिखाती है। ड्राइवर पति को रोकने बस के साथ-साथ चल रही पत्नी ठोकर लग जाने से पहिये के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सारूकुदर गांव में गुरुवार को हुआ। वासुदेव महतो मुंबई में बस ड्राइवर है। वो मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर आया था। वो करीब डेढ़ साल बाद घर लौटा था। गुरुवार शाम उसे मुंबई लौटना था। वासुदेव जैसे ही बस लेकर घर से निकला, पत्नी उसे रोकने लगी। वो पति से बात करने के लिए मोबाइल मांग रही थी। इसी दौरान उसे ठोकर लगी और वो पहिये के नीचे आ गई। आगे देखिए लॉकडाउन में गरीबों की हालत दिखातीं कुछ तस्वीरें

Asianet News Hindi | Updated : May 23 2020, 03:07 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

ये दो तस्वीरें लॉकडाउन में अस्त-व्यस्त हुए जीवन का दिखाती हैं। बड़ों के साथ मासूम बच्चों की भी फजीहत हो रही है। दूसरी तस्वीर में निराश बैठी एक महिला।

29
Asianet Image

यह तस्वीर रांची की है। इस तरह के दृश्य देशभर में दिखाई दे जाएंगे।

39
Asianet Image

यह तस्वीर नोएडा की है। घर जाने के लिए साधन के इंतजार में व्याकुल खड़े मजदूर।

49
Asianet Image

अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर बैठा पिता। ऐसे मंजर हर शहर में दिखाई दे जाएंगे। घर जाने के इंतजार में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

59
Asianet Image

यह तस्वीर नोएडा की है। शेल्टर होम में घर जाने के लिए बैठे एक युवक को आर्थिक मदद देने की कोशिश की गई, तो उसकी आंखों में नमी आ गई।

69
Asianet Image

गाजियाबाद में घर जाने के लिए बैठे बुजुर्ग। वे किसी गहरी सोच में है। शायद यही कि पता नहीं घर कब पहुंच पाएंगे।

79
Asianet Image

यह तस्वीर पटना की है। ट्रक में नीचे भी लोग और ऊपर भी लोग। तेज धूप और गर्मी में भी इस तरह घर जाना पड़ रहा है।

89
Asianet Image

पटना की यह तस्वीर दिखाती है कि मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेनों में भी कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है।

99
Asianet Image

यह तस्वीर गुरुग्राम की है। सिर पर घर-गृहस्थी का बोझ और बच्चों की जिम्मेदारी लेकर चलना है मीलों पैदल।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories