- Home
- States
- Jharkhand
- पेड़ से टिकी थी महिला की तस्वीर और सामने रखे थे ढेरों जूते...एक अश्वेत अमेरिकन ने खेला खौफनाक खेल
पेड़ से टिकी थी महिला की तस्वीर और सामने रखे थे ढेरों जूते...एक अश्वेत अमेरिकन ने खेला खौफनाक खेल
धनबाद, झारखंड. सिंदरी की मूल निवासी 43 वर्षीय शर्मिष्ठा सेन की अमेरिका के ह्यूस्टन में हुई हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में एक आदतन अपराधी 29 साल के अश्वेत बाकारी एबिओना मोन्क्रीफ को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच शर्मिष्ठा को अमेरिका में एक अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी तस्वीर एक पेड़ से टिकाई और चारों तरफ अपने जूते उतार दिए। बता दें कि शर्मिष्ठा ह्यूस्टन में एक फार्मा कंपनी में रिसर्चर थीं। वे एक अच्छी डांसर और सिंगर भी थीं। उनकी इस कला को लोग काफी पसंद करते थे। शर्मिष्ठा की हत्या 1 अगस्त को प्लैनो एरिया में उनके घर से कुछ दूरी पर हुई। घटना के वक्त वे चिशहोम पार्क में जॉगिंग करने निकली थीं। जिस वक्त वे जॉगिंग कर रही थीं, तब समीप के एक घर में चोरी की घटना हुई थी। आशंका है कि इसी हत्यारे ने वहां चोरी की होगी। आरोपी पहले भी चोरी के आरोपी में पकड़ा जा चुका है। शर्मिष्ठा के परिवार में दो बेटे और पति हैं।
| Published : Aug 05 2020, 01:35 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शर्मिष्ठा धनबाद के सिंदरी पली-बढ़ी थीं। वे सिंदरी के डिनोवली में पढ़ी थीं। शर्मिष्ठ का छोटा भाई डॉक्टर है। शर्मिष्ठा की डांस और संगीत टीचर अजंता झा बताती हैं कि उसे इन दोनों विधाओं में गहरी रुचि थी।
पुलिस ने इस मामले में बाकारी एबिओना मोन्क्रीफ नामक अश्वेत अमेरिकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि मृतका ने आरोपी को चोरी करते देख लिया होगा। इसी वजह से उसने लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या कर दी।
शर्मिष्ठा के पिता दीनबंधु सेन रिटायर्ड केमिस्ट हैं। उनकी मां लायंस पब्लिक स्कूल में लंबे समय तक बांग्ला टीचर रही हैं।
शर्मिष्ठा की शादी अमेरिका में जॉब करने वाले अरविंद राय से हुई थी। इसके बाद शर्मिष्ठा भी वहीं बस गई।
शर्मिष्ठा के भाई सुमित ने बताया कि उनकी बहन किसी से भी बहुत जल्द घुलमिल जाती थी। शर्मिष्ठा कैंसर रोगियों के लिए काम करती थीं।