- Home
- Sports
- Cricket
- केएल राहुल की पारी देख धोनी की पत्नी साक्षी हैरान, फोटो शेयर करके दिया धांसू कैप्शन
केएल राहुल की पारी देख धोनी की पत्नी साक्षी हैरान, फोटो शेयर करके दिया धांसू कैप्शन
दुबई. आईपीएल के 6वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई। मैच में राहुल ने 69 गेंद पर 132 रन की पारी खेली। राहुल के इस प्रदर्शन की काफी तारीफ भी हो रही है। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी इस पारी को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने भी राहुल की इस पारी की तारीफ की।
| Published : Sep 25 2020, 05:17 PM IST / Updated: Sep 25 2020, 06:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
धोनी की पत्नी साक्षी ने राहुल की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक टीवी का स्क्रीनशॉट लगा है। इसमें राहुल शतक पूरा करने के बाद हेलमेट उतारे नजर आ रहे हैं।
साक्षी ने इस स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। साक्षी ने कैप्शन दिया- @सच्ची में...बाप रे बाप!
पंजाब ने आरसीबी को मैच में 97 रन से मात दी। इस मैच में केएल राहुल ने आईपीएल सीजन का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।
राहुल ने पारी में 69 गेंद का सामना किया। उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।
इस मैच में शतक के साथ साथ के एल राहुल ने आईपीएल में 60 पारियों में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वे सबसे कम मैच में यह उपलब्धी हासिल करने वाले क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
राहुल ने अपनी पारी में शानदार शॉट लगाए। हालांंकि, उन्हें 83 और 89 रन पर दो बार विराट कोहली ने कैच छोड़कर जीवन दान भी दिया।
राहुल ने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंंने एक एक शतक लगाने वाले रैना और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
राहुल 2000 रन बनाए वाले दुनिया के 32वें और भारत के 20वें बल्लेबाज बन गए हैं।