- Home
- Sports
- Cricket
- 6 6 6 6 0 6... मयंक की पारी पर भारी पड़ा इस खिलाड़ी का तूफान, पंजाब से छीनी जीत..देखें रोमांचक तस्वीरें
6 6 6 6 0 6... मयंक की पारी पर भारी पड़ा इस खिलाड़ी का तूफान, पंजाब से छीनी जीत..देखें रोमांचक तस्वीरें
दुबई. आईपीएल में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मात दी। मैच में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात हुई। जहां पहली पारी में पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल ने 45 गेंद पर शतक ठोका। केएल राहुल ने शानदार 69 रन बनाए। लेकिन राजस्थान की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया के तूफान में 223 रन का बड़ा स्कोर भी छोटा साबित हो गया। अग्रवाल और राहुल की पारी भी बेकार साबित हुईं। आईए देखते हैं मैच की रोमांचक तस्वीरें
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

मैच में जमकर रन बने। पहली पारी में पंजाब ने 223 रन बनाए।
पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल ने 106 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 106 रन बनाए। अग्रवाल ने अपनी पारी में 10 चौके और 7 छक्के लगाए।
मयंक अग्रवाल के अलावा लोकेश राहुल ने 69 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 रन और निकोलस पूरन ने 25 रन बनाए।
अग्रवाल इस सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले उनकी टीम के कप्तान केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बटलर 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला।
स्टीव स्मिथ ने फिफ्टी जमाई। उन्होंने 27 गेंद पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। स्मिथ ने टीम को तेज शुरुआत दी।
दूसरे छोर पर संजू सैमसन का बल्ला रन उगलता रहा। संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और चार छक्के लगाए।
मैच में पंजाब के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल, मैच में पूरन ने शानदार फील्डिंग करते हुए टीम के लिए 6 रन बचाए। इस शॉट को सभी ने छक्का ही समझ लिया था। लेकिन पूरन आखिरी समय में बॉल बॉउंड्री से बाहर ले गए हैं।
राहुल तेवतिया ने 31 में 53 रन ने अहम भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर तेवतिया की तारीफ हो रही है। तेवतिया ने अचानक ही हारते हुए मैच को राजस्थान की झोली में डाल दिया।
आखिरी 3 ओवर में 51 रन की जरूरत थी। तेवतिया ने अपना खेल बदला। उन्होंने शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। अब दो ओवर में सिर्फ 21 रन की जरूरत रह गई।
तेवतिया ने 19वें ओवर में भी छक्का जड़ा। इस तरह से तेवतिया ने आखिरी 12 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रन बनाए। तेवतिया की इस पारी की हर तरफ तारीफ हो रही है।
हालांकि, आखिरी ओवर में पंजाब ने 2 विकेट लेकर वापसी की कोशिश जरूर की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
42 गेंद पर 85 रन की पारी के लिए सैमसन को मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला।
मैच के बाद मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन कुछ इस तरह से खुश नजर आए।