- Home
- Sports
- Cricket
- पोलार्ड के साथ मिलकर इस खिलाड़ी ने अटका दी थीं विराट की सांसे, दो ओवर में ठोक डाले 49 रन
पोलार्ड के साथ मिलकर इस खिलाड़ी ने अटका दी थीं विराट की सांसे, दो ओवर में ठोक डाले 49 रन
दुबई. आईपीएल में सोमवार को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियन्स को सुपर ओवर में मात दी। दोनों तरफ से जमकर रन बरसे। एक वक्त ऐसा था, जब लग रहा था कि आसानी से आरसीबी इस मैच को जीत जाएगी। लेकिन किरॉन पोलार्ड और ईशान किशन की पारी ने आरसीबी फैन्स की सांसे अटका दी थीं। मैच टाई होने के बाद ही विराट कोहली ने राहत की सांस ली। मुंबई को जीतने के लिए आखिरी 4 ओवर में 80 रन चाहिए थे। पोलार्ड और ईशान किशन ने 24 गेंद पर 79 रन जोड़े। हालांकि, दोनों मुंबई को जीत नहीं दिला सके। मैच टाई हो गया।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

पोलार्ड और ईशान किशन क्रीज पर थे। मुंबई को जीत के लिए 4 ओवर में 80 रन की दरकिनार थी। पारी का 17वां ओवर एडम जंपा ने फेंका। इस ओवर में पोलार्ड ने 27 रन बटोरे। (इस तरह बने रन- 4 6 6 2 6 3)
अगला ओवर यानी पारी का 18वां ओर चहल फेंकने आए। इस ओवर में ईशान किशन और पोलार्ड ने 22 रन बटोरे। इस तरह से दो ओवर में दोनों ने 49 रन बनाए। (18वें ओवर में इस तरह बने रन- 6 2 1 6 1 6)
अब मुंबई को जीत के लिए 12 गेंद पर 31 रन चाहिए थे। ओवर फेंकने आए नवदीप सैनी। सैन ने इस ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। (इस तरह बने रन - Wd 1 1 1 1 6 1)
आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 19 रन चाहिए थे। ओवर में ईशान किशन ने 2 छक्के लगाए। टीम को 2 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। लेकिन ईशान किशन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने बल्ला घुमाया, लेकिन चार ही रन बन सके। इस तरह से मुंबई की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
सुपर ओवर में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 7 रन बना सकी। इसे आरसीबी ने आसानी से चेज कर लिया।
पोलार्ड शुरुआती 10 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 24 गेंद पर 60 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 99 रन बनाए।
किशन ने अपनी पारी में 9 जबकि पोलार्ड ने 5 छक्के लगाए।