- Home
- Sports
- Cricket
- कभी बेटी को मिली रेप की धमकी कभी लोगों ने किया घर पर अटैक, धोनी को मिला अपने ही फैंस से धोखा
कभी बेटी को मिली रेप की धमकी कभी लोगों ने किया घर पर अटैक, धोनी को मिला अपने ही फैंस से धोखा
स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट की दीवानगी हमारे देश में अन्य खेलों से ज्यादा है। खेल के साथ-साथ फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर भी प्यार लुटाने से भी पीछे नहीं हैं। कुछ ऐसी ही फैन फॉलोइंग सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) की है। धोनी के लिए फैंस अपनी जान भी हाजिर कर देते हैं, लेकिन कई बार उन्हें फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। हाल ही में आईपीएल में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक यूजर के सोशल मीडिया पर उनकी बेटी (Ziva Dhoni)तक को रेप की धमकी दी थी। हालांकि वो शख्स अब गिरफ्तार हो चुका है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी पर फैंस इस तरह से भड़के हो, इससे पहले धोनी के घर पर भी अटैक हो चुका है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

हाल ही में सीएसके के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एमएस धोनी की 5 साल की बेटी के साथ रेप करने की धमकी और गंदी - गंदी गालियां दी थी। इस धमकी के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने धोनी की बेटी को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं क्लास में पढ़ाई करता है।
सोशल मीडिया पर मिली इस तरह की धमकी के बाद रांची पुलिस ने एमएस धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, इस घिनौनी हरकत के बाद खेल, सिनेमा जगत समेत पूरे देश में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ये कोई पहली बार नहीं है, जब धोनी को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी उनके चाहने वालों ने उन्हें कई बार शर्मिंदा किया है। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई।
साल 2013 में कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर महेंद्र सिंह धोनी के घर का शीशा तोड़ दिया था। हालांकि जिस दौरान ये घटना हुई उस वक्त धोनी के परिवार के सदस्य भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने स्टेडियम में मौजूद थे।
धोनी के परिजनों ने बताया था कि ये पांचवी बार है जब किसी ने हमारे घर पर पत्थर मारा हो। इससे पहले कुछ असामाजिक तत्व घर का सीसीटीवी कैमरा चुरा कर भी ले गए थे।
कुछ समय पहले धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर भी थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर फ्लैट खरीदने के लिए एक एड किया था। कई लोगों ने बुकिंग भी करवाई थी, लेकिन समय पर फ्लैट नहीं मिलने पर फ्लैट खरीदारों उनको निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि धोनी ने ब्रांड एंबेसडर बनकर लोगों को लूटा हैं, अब तुम ही रजिस्ट्री करवाकर दो।
अक्सर हम देखते हैं कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर उन्हें, उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंडों को ट्रोल किया जाता है। लेकिन यह पहली बार देखा जा रहा है कि अगर पसंदीदा टीम मैच हार जाती है, तो अब उनके बच्चों और नाबालिगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है।