मुंबइयां हुआ पूरा दुबई मैदान पर यूं मना जश्न, ट्रॉफी को दुलारता दिखा ये खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 का खिताब जीतकर मुंबई इंयियंस ने बता दिया कि क्यों उसे इंडियन प्रीमियर लीग की बेस्ट टीम कहा जाता है। टीम ने लगातार दूसरी और ओवरऑल 5 बार सीरीज अपने नाम की है और ऐसा करने वाली यह इतिहास की पहली आईपीएल टीम बन गई है। कोरोना के चलते इस बार आईपीएल दुबई में हुआ, लेकिन जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया गया। टीम के प्लेयर्स ट्रॉफी को हाथ में लेकर बेहद खुश नजर आए। टीम की मालकिन नीता अंबानी की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा, जब टीम ने 5वीं बार जीत हासिल की। आइए आपको दिखाते हैं, मुंबई की जीत को सभी ने किस तरह सेलिब्रेट किया।
| Published : Nov 11 2020, 09:50 AM IST / Updated: Nov 14 2020, 11:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने सीजन 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी टीम की इस जीत से बहुत खुश नजर आईं। 5 बार टाइटल अपने नाम करने पर उन्होंने हाथ से 5 उंगलिया दिखाते हुए जीत सेलिब्रेट की।
2013, 2015, 2017, 2019 और अब 2020 में भी आईपीएल की ट्रॉफी उठाकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा बहुत खुश नजर आए और ट्रॉफी को चूमते दिखें।
मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या ने ये जीत अपने 3 महीने के बेटे के नाम की और एक बच्चे की तरह ही ट्रॉफी को गोद में उठाए नजर आए। हार्दिक ने कहा कि 'बेटे अगस्त्य के लिए ये जीत, टीम के लिए बहुत प्यार'।
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या ट्रॉफी से साथ विक्ट्री साइन करते हुए।
कोरोना के चलते इस बार मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और सलाहकार सचिन तेंदुलकर दुबई तो नहीं पहुंचे। लेकिन टीम की जीत के बाद कुछ इस तरह सेलिब्रेट करते नजर आए।
मुंबई इंडियंस और आईपीएल के बेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने जीत के बाद इस तस्वीर को शेयर किया।
भारत में जब भी आईपीएल मैच होता है, स्टेडियम में करोड़ों लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटीज भी आते हैं। इस बार वह पहुंच तो नहीं पाए, लेकिन इस तरह जीत का जश्न मनाया। नीली टी-शर्ट और नीला चश्मा लगाए रणवीर सिंह ने कुछ यूं जश्न मनाया।
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद टीम मेंबर्स के परिवार वाले भी बहुत खुश दिखें। कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ से लेकर सभी खिलाड़ियों की पत्नियां जश्न मनाते हुए।
क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी ने भी ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की और लिखा की 'अब घर चलों'।