- Home
- Sports
- Cricket
- ना हार्दिक ना पोलार्ड...बल्कि इन 5 खिलाड़ियों के दम पर जीती मुंबई, देखें इन 5 हीरो ने कैसे दिलाई जीत
ना हार्दिक ना पोलार्ड...बल्कि इन 5 खिलाड़ियों के दम पर जीती मुंबई, देखें इन 5 हीरो ने कैसे दिलाई जीत
दुबई. आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से मात दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 146 रन पर रोकने में भी कामयाब रही। मुंबई ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। आईए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों ने मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
1- रोहित शर्मा
मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 54 गेंद पर 148 के स्ट्राइक रेट से 80 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में 6 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी में 3 चौके भी लगाए।
2- सूर्य कुमार यादव
मुंबई की ओर से सूर्य कुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 गेंद पर 47 रन बनाए। यादव ने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
3- जसप्रीत बुमराह
मुंबई की जीत में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह ने खतरनाक बल्लेबाज इयॉन मॉर्गन और आंद्रे रसैल को आउट किया।
4- ट्रेंट बोल्ट
196 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। बोल्ट ने एक मेडन ओवर भी फेंका।
5- जेम्स पेटिंगशन
कोलकाता के खिलाफ जेम्स पेटिंगशन ने 2 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन दिए।