MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • तो क्या बर्थडे के दिन ही मम्मी-पापा बन गए विराट-अनुष्का? इंटरनेट पर फिर वायरल हो गई नन्हे कोहली की झूठी PHOTO

तो क्या बर्थडे के दिन ही मम्मी-पापा बन गए विराट-अनुष्का? इंटरनेट पर फिर वायरल हो गई नन्हे कोहली की झूठी PHOTO

स्पोर्ट्स डेस्क: 5 नवंबर को टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली का ये जन्मदिन उनके लिए इस वजह से भी खास है क्योंकि 4 साल बाद उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। इसके अलावा ये बर्थडे उनके लिए सबसे ज्यादा स्पेशल है। आखिर हो भी क्यों न, इस जन्मदिन उनकी पत्नी ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वो है पिता बनने का। जल्द ही दो से तीन होने जा रहे विरूष्का के लिए ये समय काफी महत्वूर्ण है। अभी अनुष्का शर्मा भी अपने पति के साथ दुबई में ही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इस कपल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या विराट पिता बन चुके हैं। लेकिन इस तस्वीर की पूरी कहानी कुछ और ही है।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 05 2020, 06:04 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

5 नवंबर को विराट कोहली अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग कोहली को विशेज दे रहे हैं। हालांकि उनके लिए ये बर्थडे वैसे भी ख़ास बन चुका है। जल्द पिता बनने की ख़ुशी से बड़ी ख़ुशी क्या हो सकती है।  
 

27
Asianet Image

आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले ही अनुष्का और विराट ने आने वाले बच्चे की खुशखबरी शेयर कर दी थी। दोनों जनवरी में दो से तीन हो जाएंगे इस पोस्ट के बाद उन्हें मिलने वाली बधाइयों का दौर अभी तक जारी है।  

37
Asianet Image

इस बीच विराट कोहली के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें अनुष्का और विराट की गोद में एक नन्हा सा बच्चा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देख कई लोगों ने सवाल किया कि क्या दुबई में विराट पिता बन चुके हैं?

47
Asianet Image

लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर एडिटेड है। इसमें मौजूद बच्चा असल में कभी इस तस्वीर का हिस्सा था ही नहीं। उसे फोटोशॉप की मदद से इस फ्रेम में फिट किया गया है।  

57
Asianet Image

असल में ये रही असली तस्वीर। सोशल मीडिया पर इस कपल की ये फोटो काफी पहले शेयर की गई थी। फिर जब अनुष्का और विराट ने आने वाले बच्चे की जानकारी दी तो लोग कई तरह की एडिटिंग टूल्स के जरिये ऐसी तस्वीरें बनाने लगे। 
 

67
Asianet Image

सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की ऐसी कई एडिटेड तस्वीरों की बाढ़ सी आ चुकी है। लोग मजे के लिए ऐसी फोटोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देख वाकई एक बार के लिए कोई भी कन्फ्यूज हो जाए।  

77
Asianet Image

हालाँकि, इनमें से कुछ फोटोज इतनी रियल लगती हैं कि एक बार में कोई भी धोखा खा जाए। ऐसी ही एक ये तस्वीर वायरल हुई। हालांकि, तस्वीर के साथ कैप्शन में ही जिक्र कर दिया गया कि ये एडिटेड है। तब जाकर इसे लेकर ज्यादा कन्फ्यूजन नहीं हुआ। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories