- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा इस शख्स से की थी शादी? जानें क्या है वायरल ट्वीट का सच
क्या निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा इस शख्स से की थी शादी? जानें क्या है वायरल ट्वीट का सच
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में काम कर रही हैं। लोगों को अवेयर करने के साथ ही वो उनकी यूनिसेफ के साथ मिलकर मदद भी कर रही हैं, लेकिन अब एक बार फिर से उनका नाम हैडलाइन्स में है, लेकिन इस बार कोरोना वजह नहीं है बल्कि सुर्खियों में रहने का कारण उनकी शादी है। खबर ये है कि प्रियंका ने निक से पहले किसी और से शादी की थी। यह चर्चा ब्रैंडन शूस्टर नाम के एक शख्स के ट्वीट के बाद शुरू हुआ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दरअसल, ब्रैंडन शूटस्टर नाम के शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 2014 में वह प्रियंका चोपड़ा से 'शादी' कर चुके हैं। हालांकि, इस खबर पर उन्होंने सफाई भी दी थी और सच बताया था कि आखिरी मामला क्या है।
हाल ही में अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी Chrissy Teigen ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि क्या वे कभी 1 मिनट के लिए फेमस हुए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वे किसी फिल्म के बैकग्राउंड में रहे हों या किसी भी मजेदार या घटना की वजह से फेमस हो गए हों।
इसके जवाब में ब्रैंडन ने 2014 की एक फोटो प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर कर दी। इसमें एक्ट्रेस गले में फूल माला डाले नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि 2014 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से 'शादी' की थी।
इस बात को उन्होंने एक्सप्लेन भी किया। उन्होंने बताया कि टैम्पा में हुए एक ग्रीन कार्पेट इवेंट के दौरान उन्होंने प्रियंका को दो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया था।
दरअसल, उस वक्त उन्हें ये नहीं पता था कि भारत में माला पहनाकर शादी की जाती है। लोगों ने उनकी तस्वीर देखी और मीडिया ने उनके एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लेने शुरू कर दिए थे।
बता दें, ब्रैंडन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और उन्हें एक स्टेटमेंट जारी करना पड़ा था। उन्होंने स्टेटमेंट में लिखा कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से कभी शादी नहीं की लोग इसे गलत तरह से पेश कर रहे हैं। उन्होंने निक और प्रियंका की शादी होने पर अपनी खुशी भी जताई।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी। उनकी शादी जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज से की गई थी।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भी बताया था कि अब वो मां बनने के लिए काफी उत्सुक हैं और वो अपने इस कीमती पल को जरूर जीना चाहती हैं।