MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के आधे से भी कम है चंद्रयान-2 का बजट

फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के आधे से भी कम है चंद्रयान-2 का बजट

मुंबई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 चांद के सफर पर निकल चुका है। 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से इसे लॉन्च किया गया। इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो चुकी है। भारत के चंद्रयान-2 मिशन का बजट 978 करोड़ रुपए है। वैसे, देखा जाए तो हॉलीवुड में इससे करीब 3 गुना ज्यादा बजट वाली फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि भारत के चंद्रयान-2 मिशन का बजट भले ही इन फिल्मों से सस्ता है लेकिन कई मायनों में यह इनसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।   भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी खास… दरअसल, इस मिशन के साथ कुल 13 पेलोड भेजे जा रहे हैं,  जिनमें पांच भारत के, तीन यूरोप, दो अमेरिका और एक बुल्गारिया के हैं। आठ पेलोड ऑर्बिटर में, तीन लैंडर विक्रम में जबकि दो रोवर प्रज्ञान में मौजूद रहेंगे। इस मिशन के जरिए चंद्रमा से जुड़ी खोज और जानकारियां जुटाने में मदद मिलेगी, जिससे न सिर्फ भारत को बल्कि पूरी दुनिया को फायदा होगा।  चंद्रयान-2 से दुनिया को मिलेगी ये अहम जानकारी… इसरो, चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-2 को उतारेगा। चांद के इस हिस्से के बारे में दुनिया को ज्यादा जानकारी नहीं है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 चांद के भौगोलिक वातावरण, खनिज तत्वों, उसके वायुमंडल की बाहरी परत और पानी की उपलब्धता की जानकारी इकट्ठी करेगा। इसरो का सबसे जटिल और अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माने जाने वाले 'चंद्रयान-2' के साथ भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि कोई भी देश अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास यान नहीं उतार पाया है।

0 Min read
Sushil Tiwari
Published : Jul 22 2019, 04:03 PM IST | Updated : Jul 23 2019, 02:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
25
35
45
55

About the Author

ST
Sushil Tiwari
सुशील कुमार तिवारी। एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर एडीटर कार्यरत हैं। इससे पहले दैनिकभास्कर डॉट कॉम में न्यूज एडीटर के तौर पर काम कर चुके हैं। डिजिटल मीडिया में 17 साल से ज्यादा का अनुभव। इन्हें डिजिटल इंडस्ट्री में अभी तक 25 से ज्यादा परफॉर्मेंस बेस्ड अवार्ड मिल चुके हैं।
 
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved