MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • health tips: क्या आपको भी हमेशा रहती है Constipation की समस्या, तो आज से लेना शुरू कर दें दही-किशमिश

health tips: क्या आपको भी हमेशा रहती है Constipation की समस्या, तो आज से लेना शुरू कर दें दही-किशमिश

हेल्थ डेस्क : कब्ज एक आम समस्या है, जिससे कई लोग ग्रसित होते हैं। लेकिन इसके बारे में खुलकर बात करने से या इलाज करवाने से कतराते है। हेल्थकेयर फर्म एबॉट 2018 के गट हेल्थ सर्वे के अनुसार, 22 प्रतिशत वयस्क भारतीय Constipation और पाचन संबंधी परेशानी से पीड़ित हैं और 13 प्रतिशत लोगों को गंभीर कब्ज की शिकायत है। इसलिए, डॉक्टर्स स्वस्थ जीवन के लिए पेट के स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन हर चीज के लिए एलोपैथिक दवाइयां लेना भी तो ठीक नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, पेट की सभी समस्याओं से निपटने के लिए एक आसान उपाय...

Asianet News Hindi | Published : Nov 27 2021, 02:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

यह सिंपल किशमिश दही एक 'दादी मां का नुस्का' है, जो न केवल आपके पेट की सभी परेशानियों को दूर करने में मदद करती है, बल्कि एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक भी है। दही-किशमिश (Dahi-Kishmis Health Benefits) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

27
Asianet Image

किशमिश वाला दही (Curd) बनाने के लिए एक कटोरी गर्म दूध लें और इसमें 4-5 काली किशमिश (Raisin) डालें। अब दही जमाने के लिए उसमें जामन के लिए थोड़ा दही या छाछ मिलाकर इसे ढक्कन से ढककर 8-12 घंटे के लिए अलग रख दें। जब ऊपर की परत मोटी लगने लगे तो दही खाने के लिए तैयार है।

37
Asianet Image

इसे दोपहर के खाने के साथ या सुबह नाश्ते के साथ लिया जा सकता है। आप इसे दोपहर के भोजन के बाद लगभग 3-4 बजे भी खा सकते हैं। इससे आपको लंच के बाद वाली मंचिंग से भी छुटकारा मिल जाएगा। बस याद रखें कि इसे कभी रात में ना खाएं।

47
Asianet Image

दही एक प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करता है और किशमिश एक प्रीबायोटिक के रूप में जानी जाती है। दही और किशमिश एक साथ खराब बैक्टीरिया को बेअसर करने में मदद करते है और अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देते हैं।
 

57
Asianet Image

कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए आपको रोजना दही-किशमिश का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप नियमित किशमिश खाते हैं तो आपको पाचनतंत्र से जुड़ी सभी परेशानियों से आराम मिलता है।

67
Asianet Image

दही और किशमिश स्वस्थ हड्डियों और जोड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। दही कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और वजन घटाने में भी मददगार है।

77
Asianet Image

पुरुषों को दही-किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दही से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। वहीं, किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में गिनी जाती है, यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है। 

ये भी पढ़ें- National Organ Donation Day 2021: अंगदान करके 8 लोगों की जान बचा सकता है 1 इंसान, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

Kitchen Tips: बाजार का महंगा मसाला छोड़ें और घर में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चटपटा चाट मसाला
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories