करवा चौथ पर पत्नी ने पति को उपहार में दी सांसें, मौत से लड़ कर छीन लाई जिंदगी
फरीदाबाद (Haryana). कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। करवा चौथ का त्यौहार ही पति की लंबी उम्र की दुआ मांगने के लिए महिलाएं रखती हैं। लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां करवा चौथ पर एक पत्नी ने यमराज से अपने पति की सांसे छीन लाई। कलयुग की इस सावित्री ने ऐसी मिसाल पेश की जो कि सालों तक लोगों को याद रहेगा। फिलहाल पति और पत्नी दोनों ही अस्पताल में हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
फरीदाबाद के रहने वाले ओमप्रकाश किड़नी फैलियर की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे। जब वह फरीदाबाद के अकॉर्ड अस्पताल पहुंचे तो अनुभवी डॉक्टरों ने बताया कि उनकी किडनी काम नहीं कर रही है और जीवन बचाने के लिए जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट करानी होगी।
जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे अपने पति को जीवन दान देने के लिए उनकी पत्नी रेखा आगे आई और करवा चौथ के त्यौहार पर अपनी किडनी देकर अपने पति की जान बचाई। अब पति और पत्नी दोनों स्वस्थ हैं।
ओमप्रकाश रेखा की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं। डा.जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब आठ माह पहले ओमप्रकाश को किडनी की बीमारी हुई और उनकी किडनी खराब हो गई। इस कारण वह चार महीने से डायलिसिस पर थे। सप्ताह में दो डायलिसिस होती थी।
करीब आठ घंटे में ट्रांसप्लांट हुआ और अब दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। ओमप्रकाश के शरीर ने किडनी को स्वीकार लिया है, जबकि रेखा भी सामान्य हो गई है। एक सप्ताह ओम प्रकाश को, जबकि रेखा को चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी दोनों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आइसोलेशन में रहना होगा और एक महीने बाद दोनों पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।