40 दिन तक जो इस मंदिर में रोज आता है, उसकी हर इच्छा होती है पूरी
पंचकूला, हरियाणा. देश में कई देवी मंदिर हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां चमत्कार देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है पंचकूला स्थित मां मनसा देवी मंदिर। शक्ति की देवी मां मनसा के बारे में कहा जाता है कि यहां आकर जो भी 40 दिनों तक लगातार पूजा-अर्चना करता है या मां का आशीर्वाद लेता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर से एक धार्मिक कथा जुड़ी हुई है। इसके अनुसार मां पावर्ती जब अपने पिता और हिमालय के राजा दक्ष के घर आयोजित अश्वमेध यज्ञ में बिना बुलाए पहुंचीं, तो वहां उनका सत्कार नहीं किया गया। इससे नाराज होकर मां पार्वती यज्ञ कुंड में कूद गई थीं। जब इसका पता भगवान शिव को लगा, तो वे सती का शरीर लेकर तांडव नृत्य करने लगे। शिवजी को शांत करने भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इनमें से एक टुकड़ा यहां गिरा था। आगे पढ़िए मां मनसा देवी मंदिर की कहानी...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
जिन जगहों पर सती के शरीर के अंग गिरे थे, वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। कहते हैं कि मनसा देवी मंदिर में हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पंचकूला की शिवालिक पहाड़ी पर सती के सिर का हिस्सा गिरा था। यहां नवरात्र पर बड़ी भीड़ होती है।
मंदिर के रखरखाव और व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने श्रीमाता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की स्थापना की है।
मनसा देवी मंदिर चंडीगढ़ से 10 किमी दूर है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट चंडीगढ़ है।
कोरोना के चलते इस बार यहां व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है, इसलिए मास्क पहनकर जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।