- Home
- States
- Haryana
- गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे नेताजी, अचानक घर पर कोई आ टपका, तो छत से लगा दी छलांग, जानिए फिर क्या हुआ
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे नेताजी, अचानक घर पर कोई आ टपका, तो छत से लगा दी छलांग, जानिए फिर क्या हुआ
चंडीगढ़. महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता अचानक किसी के घर आ जान से डरके मारे छत से कूद गए। हादसे में उनके पैर में चोट आई हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। चंद्रप्रकाश कथूरिया हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे यहां पंचकूला में रहते हैं। हालांकि कथूरिया का कहना है कि वे किसी ऑफिशियल काम से महिला से मिलने उसके घर गए थे। लेकिन वे छत से क्यों कूदे..इसका वे ठीक से जवाब नहीं दे सके। वे यही कहते रहे कि किसी के सामने नहीं आना चाहते थे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
चंद्रप्रकाश नीचे गिरते ही जोर से चीखने लगे। देखते ही देखते वहां काफी लोग जुट गए। पहले लोगों ने इसे एक हादसा समझा। लेकिन जब हकीकत पता चली, तो वे कथूरिया का वीडियो बनाने लगे।
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। (घटनास्थल पर घायल कथूरिया)
पुलिस ने अस्पताल में डॉक्टर से बयान के लिए परमिशन मांगी, लेकिन उन्होंने कथूरया को फिलहाल अनफिट बताकर बयान नहीं होने दिए। (इसी बालकनी से कूद थे कथूरिया)
पीजीआई में इलाज के बाद कथूरिया को फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। (इसी गाड़ी से महिला के घर आए थे कथूरिया)
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बयान दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपान नेता की अय्याशी सामने आ गई है। (घटनास्थल पर घायल कथूरिया)