पति से छिपकर प्रेमी से करती थी मुलाकात, कुछ दिन बाद ही लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत
फरीदाबाद (हरियाणा). कहते हैं अवैध संबंध या एक साथ दो लोगों से प्यार करने का अंजाम बुरा ही होता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका और शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर एक झील में फेंक दिया। दरअसल, यह वारदात फरीदाबाद में शनिवार के दिन सामने आई है। हालांकि अभी हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
| Updated : Mar 02 2020, 02:35 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
दरअसल, शनिवार के दिन जब महिला का पति बबलू घर पहंचा तो पत्नी सुजाता घर पर नहीं दिखी। वो उसे तलाश करता हुआ अपने फुफेरे भाई जितेंद्र के पास पहुंचा। जितेंद्र ने बताया कि उसने भाभी (मृतका) को सुरेश की बाइक पर अनंगपुर की तरफ जाते हुए देखा था।
25
जब बबलू पत्नी की तलाश में अनंगपुर पुहुंचा तो वहां की डेथ वैली झील में उसको एक शव दिखाई दिया। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला के शव को निकाला, जिसकी पहचान उसकी पत्नी के तौर पर हुई।
35
बबलू ने बताया, मेरी पत्नी को सुरेश ने मारा है। वो दोनों आपस में प्यार करते थे। दरअसल, सुजाता और सुरेश फरीदबाद की एक फैक्ट्री में काम करते थे। जहां दोनों की पहचान हुई थी। युवक ने बताया- दोनों को कई बार एक साथ कंपनी आते-जाते देखा था। दोनों को समझाया भी था।
45
बबलू ने बताया- वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। 2011 उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। हम दोनों शहर में स्थित अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। इसी बीच उसकी पत्नी का अफेयर सुरेश के साथ हो गया।
55
युवक ने कहा- मेरे मना करने पर भी सुजाता उससे मिलती रही और आज उसने मेरी बीवी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।