- Home
- States
- Haryana
- लॉकडाउन: फूटने लगा है मजदूरों का गुस्सा, गुजरात के बाद हरियाणा में पुलिस पर बरसाये पत्थर
लॉकडाउन: फूटने लगा है मजदूरों का गुस्सा, गुजरात के बाद हरियाणा में पुलिस पर बरसाये पत्थर
गुरुग्राम, हरियाणा. गुजरात के बाद हरियाणा में भी मजदूरों के आक्रोश की तस्वीरें सामने आई है। बुधवार को कुछ मजदूर दिल्ली से गुरुग्राम के सलापुर खेड़ा गांव से घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में कुछ पुलिसवाले घायल हो गए। इसके बाद आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर दिल्ली के रहने हैं और गुरुग्राम में काम करते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह घटना बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जाती है। दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर पहले से ही पुलिस तैनात है। जब श्रमिकों ने हरियाणा बॉर्डर में घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद श्रमिकों ने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पालम विहार और उद्योग विहार थानों के एसएचओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा।
इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट में पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें कई पुलिसवाले और मजदूर घायल हुए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
यह तस्वीर गुजरात की है। उपद्रवियों को काबू में करने पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। वहीं, कई मजदूरों को गिरफ्तार किया गया था। आगे देखें लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की कुछ तस्वीरें...
यह तस्वीर पटियाला की है। मजदूरों के परिवारों को ऐसे घरों को लौटना पड़ रहा है।
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। सिर पर बोझ लेकर बच्चों के साथ पैदल घर को लौटती मजदूर फैमिली।
यह तस्वीर पटना की है। एक छोटी-सी गाड़ी में इस तरह मजदूरों को बैठाया जा रहा है।