- Home
- States
- Haryana
- दूल्हे ने किया DSP को फोन, सर मेरी शादी है, जवाब मिला-शादी न हो तो ठीक, करनी है, ध्यान से सुनो
दूल्हे ने किया DSP को फोन, सर मेरी शादी है, जवाब मिला-शादी न हो तो ठीक, करनी है, ध्यान से सुनो
सिरसा, हरियाणा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों तक लॉक डाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। ऐसे में कई लोगों ने अपनी शादियां टाल दी हैं। जो लोग शादी कर रहे हैं, उन्हें इस शर्त पर परमिशन दी जा रही है कि शादी में 4 लोगों से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे। इसके अलावा सभी अच्छे से हाथ धोकर शामिल होंगे। मुंह पर मॉस्क लगा होगा। इन सबके बावजूद दूरी बनाकर रखेंगे। ऐसी ही एक शादी सिरसा में हुई।
| Published : Mar 28 2020, 02:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
दूल्हे को DSP ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई: सिरसा के एक गांव के रहने वाले दूल्हे ने बारात की परमिशन के लिए डीएसपी राजेश चेची को कॉल किया। कहा कि उसे हिसार में बारात लेकर जाना है। उसे परमिशन चाहिए, ताकि रास्ते में पुलिस न रोके। इस पर DSP ने मुस्कराते हुए सबसे पहले शादी की बधाई दी। फिर कहा कि अभी यह शादी न हो तो अच्छा रहेगा। अगर करनी ही है, तो शादी में 4 लोग से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसी शर्त पर परमिशन मिलेगी। इसके बाद डीएसपी ने मास्क के बारे में पूछा। दूल्हे के पास मास्क थे। इस पर डीएसपी ने कहा कि दुल्हन के लिए भी मास्क लेकर आए। अगर किसी ने मास्क नहीं लगाया होगा, तो एंट्री नहीं मिलेगी। (आगे देखिए हरियाणा से जुड़ीं कुछ अन्य तस्वीरें...)
28
लॉक डाउन के बाद सबकुछ बंद होने पर पैदल ही अपने घरों को लौटते दिहाड़ी मजदूर।
38
दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए प्रशासन और लोग आगे आए हैं। वे उन्हें खाना उपलब्ध करा रहे हैं।
48
अपने परिवार के साथ मायूस होकर घर लौटता एक मजदूर।
58
इन दिनों हाईवे पर पैदल जाते मजदूर दिखना आम हो गए हैं।
68
रोज कमाने-खाने वालों के लिए संकट की स्थिति बन गई है।
78
काम-धंधा बंद होने से यूं निराश होकर घर लौट रहे मजदूर।
88
लॉक डाउन के कारण गरीबों के लिए सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है।