- Home
- States
- Haryana
- बॉबी कटारिया की बोल्ड लाइफस्टाइल को दिखाती हैं ये 9 तस्वीरें, रईसों के गांव में है इसका घर
बॉबी कटारिया की बोल्ड लाइफस्टाइल को दिखाती हैं ये 9 तस्वीरें, रईसों के गांव में है इसका घर
Bobby Kataria Lifestyle: बॉडी बिल्डर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया और विवादों का चोली-दामन का साथ है। हाल ही में बॉबी कटारिया बीच सड़क टेबल लगाकर शराब पीने और अब हवाई जहाज में सिगरेट पीने की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बॉबी कटारिया अब सफाई दे रहा है। बॉबी का कहना है कि ये वायरल वीडियो उसकी आने वाली बायोपिक मूवी का पार्ट है। इस वीडियो को 2019 में दुबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया था। बॉबी का कहना है कि 2024 में उसकी बायोपिक रिलीज होने वाली है। बता दें कि बॉबी कटारिया बॉडी बिल्डिंग के साथ ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का शौकीन है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
जाट कम्युनिटी से ताल्लुक रखने वाला बॉबी कटारिया गुड़गांव के बसई गांव का रहने वाला है। बता दें कि यह गांव रईसों के लिए जाना जाता है। बॉबी कटारिया की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के यूसुफ सराय में एमबीडीएवी स्कूल से हुई। इसके बाद उसने लॉ से अपनी ग्रैजुएशन कम्प्लीट की।
बॉबी कटारिया की वाइफ रेनू कटारिया मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। बॉबी की वाइफ रेनू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल से कंप्लीट की है। उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से किया है।
बॉबी कटारिया की इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, वो खुद को पहल न्यूट्रिशन का ब्रैंड एम्बेसडर बताता है। इंस्टाग्राम पर बॉबी के 632 K फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उसके अलग- अलग नाम से कई फैन पेज भी बने हुए हैं।
बॉबी कटारिया 5 साल पहले 2017 में उस वक्त सुर्खियों में आया था जब गुरुग्राम और फरीदाबाद में उसने पुलिस के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया था। वह अपने सथियों के साथ मिलकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सीधे पुलिस को धमकी और गाली देता था। बाद में पुलिस ने बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था।
बाबी कटारिया पर पुलिस थाने में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। इसके अलावा उसके खिलाफ रंगदारी वसूलने के भी आरोप हैं।
बाबी कटारिया पर पुलिस थाने में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। इसके अलावा उसके खिलाफ रंगदारी वसूलने के भी आरोप हैं।
बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। उसका असली नाम बलवंत कटारिया है। वह युवा एकता फाउंडेशन नाम का एक एनजीओ भी चलाता है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बॉबी कटारिया और उसके एनजीओ ने जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया था।
अपना रौब दिखाने के चक्कर में बॉबी कटारिया सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी हरकतें कर देता है कि वो विवादों में फंस जाता है। वह खुद बता चुका है कि उसके ऊपर अलग-अलग पुलिस थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने जब 2017 में रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोपों में बॉबी को जेल में डाल दिया था तो सिंगर फाजिलपुरिया समेत कई सेलिब्रिटी उसके सपोर्ट में आ गए थे। बॉबी कटारिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स है।
ये भी देखें :
बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है बॉबी कटारिया की वाइफ, सबूत हैं ये 6 तस्वीरें