- Home
- States
- Haryana
- शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने दी Good News, खबर सुन दूल्हा शॉक्ड...परिवार में पसरा मातम
शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने दी Good News, खबर सुन दूल्हा शॉक्ड...परिवार में पसरा मातम
अंबाला. हरियाणा के अंबाला शहर में एक शादी वाले घर सोमवार के दिन अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसकी चर्चा इस समय हर किसी की जुबान पर हैं। दरअसल, 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन, यहां की एक 20 वर्षीय लड़की की शादी हुई। लेकिन शादी के दो दिन दिन बाद ही दुल्हन ने एक बच्चे का जन्म दिया। इस खबर से न सिर्फ दूल्हे और उसके परिवारवालों के होश उड़े हुए हैं। बल्कि दुल्हन के परिजन भी हैरानी जता रहे हैं।
| Updated : Feb 20 2020, 11:56 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
दूल्हा और उसके परिवाले सब इस शादी से बहुत खुश थे। वह अपने घर में आई नई-नवेली दुल्हन के आने की खुशियां मना रहे थे। लेकिन अचानक दो दिन बाद दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। तो 17 फरवरी को उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
25
वहीं इस घटना के बाद ससुरालवालों ने दुल्हन और बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया है। वहीं दूल्हे के आस-पड़ोस वाले भी इस बात पर हैरानी मान रहे हैं कि आखिर कैसे कोई दुल्हन दो दिन बाद ही बच्चे को जन्म दे सकती है। जबकि किसी भी महिला इस हाल में पहुंचने के लिए कम से कम 8 से 9 महीने तो लग ही जाते है।
35
दुल्हन की दादी और अन्य घरवालों ने इस बारे कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया है। वहीं, दुल्हन की बड़ी बहन का कहना है कि बच्ची के जन्म के बाद बहन से उसकी बात हुई है। उसने इसके लिए पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया।
45
हालांकि,दुल्हन की डिलीवरी होने के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। इस सब पीड़िता को गहरा सदमा पहंचा है। एक तरफ जहां उसके पति ने साथ रखने से इनकार दिया है। दूसरी और उसकी बदनामी भी हो गई है।
55
फिलहाल यह मामला अंबाला सिटी में महिला थाने पहंचा हुआ है।। वहां की थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच की जाएगी। जल्द ही दुल्हन के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।