MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shukra Gochar Januray 2023: 22 जनवरी को शुक्र बदलेगा राशि, 5 राशि वालों की बढ़ेगी इनकम-शुरू होंगे अच्छे दिन

Shukra Gochar Januray 2023: 22 जनवरी को शुक्र बदलेगा राशि, 5 राशि वालों की बढ़ेगी इनकम-शुरू होंगे अच्छे दिन

उज्जैन. साल 2023 के पहले महीने जनवरी में कई ग्रह राशि बदल चुके हैं और कई ग्रह आगे राशि बदलेंगे, शुक्र भी इनमें से एक है। वर्तमान में शुक्र ग्रह मकर राशि में सूर्य के साथ स्थित है। (Shukra Gochar Januray 2023) 22 जनवरी, रविवार को शुक्र मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ में शुक्र के साथ शनि की युति बनेगी। साल 2023 में शुक्र पहली बार राशि बदलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। कुछ राशि वालों को इसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा, आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

 

Manish Meharele | Published : Jan 19 2023, 11:02 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

मेष राशि  
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की लाइफ में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रह लोगों बड़ी डील कर सकते हैं। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।
 

25
Asianet Image

मिथुन  राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग इस समय बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर होगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। नए सदस्य भी परिवार में बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी इस समय खत्म हो सकता है।
 

35
Asianet Image

सिंह  राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इन लोगों के जीवन में नए उत्साह का संचार होगा। नौकरी में जो टारगेट इन्हें मिले हैं, वो पूरे होंगे। अधिकारियों भी इनके काम से खुश रहेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति में बड़ा पद भी मिल सकता है। 
 

45
Asianet Image

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनकी इनकम अचानक बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों एक साथ हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, कहीं घूमने जाने का योग भी इस समय बन रहा है। अटका हुआ पैसा भी मिलेगा और साथ ही बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। ये समय इनके पक्ष का बना हुआ है। और भी कई लाभ शुक्र के राशि परिवर्तन से इनको मिलेंगे।
 

55
Asianet Image

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं।  इस राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों और साथियों का साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा आपके फायदा पहुंचा सकती है। शुक्र का आपकी राशि में आना हर दृष्टि से आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय आपको मिल सकता है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों में खुशहाली बनी रहेगी।


 

ये भी पढ़ें-

Shani Rashi Parivartan 2023: इस जगह गिरकर घायल हुए थे शनिदेव, आज होती है पत्नियों के साथ पूजा


Shani Rashi Parivartan 2023: न कोई उपाय- न पूजा-पाठ, ये 4 आसान काम बचा सकते हैं आपको शनि के प्रकोप से

Shani Rashifal 2023: 17 जनवरी को शनि बदलेगा राशि, इन 3 राशि वालों पर अचानक आएंगी कई मुसीबतें

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories