MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shukra Gochar December 2022: शुक्र के राशि बदलने से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के बुरे दिन

Shukra Gochar December 2022: शुक्र के राशि बदलने से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के बुरे दिन

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव और दांपत्य जीवन से जोड़कर देखा जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में हो तो उसे अपने जीवन में सभी तरह के ऐशो-आराम मिलते हैं और यदि अशुभ स्थिति में हो तो उसे कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। (Shukra Gochar December 2022) इस समय शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में सूर्य के साथ स्थित है। ये ग्रह 5 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। यहां इसकी युति बुध ग्रह के साथ होगी। शुक्र के राशि बदलने से कुछ राशि वालों को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां… 

Manish Meharele | Published : Nov 30 2022, 12:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
13
Asianet Image

इस राशि का स्वामी शुक्र ही है। शुक्र के धनु राशि में जाने से इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियां को सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर सेहत को लेकर इन्हें सावधान रहना होगा। इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसमें समय भी खर्च होगा और पैसा भी। इस समय किसी को भी पैसा देने की गलती न करें, नहीं तो वो धन अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
 

23
Asianet Image

इस राशि से छठे स्थान पर शुक्र का गोचर हो रहा है। इस राशि के लोगों को दूसरों के मामलों में राय देने से बचना चाहिए, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। ये शत्रु का भाव है, इसलिए दुश्मन इनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। इनके खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बच्चों से जुड़ी कोई नई समस्या टेंशन का कारण बन सकती है। 
 

33
Asianet Image

इस राशि पर शुक्र की नौवीं दृष्टि पड़ रही है जो ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जमा पूंजी तो खर्च होगी ही साथ ही आने वाला पैसा भी लंबे समय के लिए अटक सकता है। सबसे ज्यादा असर परिवार पर देखने को मिलेगा। छोटी बातों से बड़ा विवाद हो सकता है। इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories