इन 5 खाने को भूलकर भी ना करें OVEN में गर्म, हो सकता है फूड पॉइजनिंग
फूड डेस्क. सर्दी का मौसम आते ही हर चीज गर्म-गर्म खाने का मन करता है। इतना ही नहीं खाना बनाने कुछ देर बाद ही यह ठंडा हो जाता है। जिसकी बाद इसे दोबारा गर्म करना पड़ता है। पहले के लोगों के पास ऑप्शन नहीं होने की वजह से ठंडा भोजन ही कर लिया करते थे, या फिर गैस पर गर्म करते थे। लेकिन आज ओवन और माइक्रोबेव आने की वजह से चंद सेकंड में भोजन गर्म हो जाता है। लेकिन विशेषज्ञों ने इसे लेकर चेतावनी दी है। कई विशेषज्ञ खाने को बार-बार गर्म करने से मना करते हैं, क्योंकि इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं और बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है जो खाने को जहरीला यानी टॉक्सिक बना सकता है। कुछ ऐसे भोजन हैं जिसे दोबारा ओवन में गर्म बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह बेट में गैस की समस्या, या फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। आइए बताते हैं उन पांच खाने के बारे में जिसे भूलकर भी ओवन में गर्म ना करें...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
आलू से बने कोई भी डिश को ओवन में नहीं गर्म करना चाहिए
आलू सभी को पसंद होता है। सर्दी के मौसम में इससे बने डिश को सभी पसंद करते हैं। लेकिन आलू को ओवन में दोबारा गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। आलू में जीवाणु सी बोटुलिनम गर्म वातावरण में ज्यादा पनपते हैं। जो फूड पॉइजिंग की वजह बनते हैं।
अंडा को दोबारा ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए
यू तो अंडा एक ऐसी चीज है जिसे तुरंत बनाओं और खा लो। उबले अंडे से लेकर ऑमलेट तक गर्मा-गर्म ही खाना लोग पसंद करते हैं। कुछ लोग ऑमलेट या स्क्रैम्बल्ड एग को ठंडा होने पर ओवन में डालकर 30 सेकंड से 1 मिनट के बीच दोबारा गर्म कर लेते हैं। ऐसा करना बिल्कुल ही गलत है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक चंद सेकंड के लिए भी अंडे को दोबारा गर्म करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अंडे को दोबारा गर्म करने पर साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, और ये पेट खराब कर सकते हैं या फूड प्वाइंजनिंग के कारण बन सकते हैं।
चावल को गैस पर करें गर्म ओवन में भूलकर भी ना रखें
चावल को लोग खाने से पहले ओवन में गर्म करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।इसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। इससे अच्छा है इसे गैस पर धीमी आंच पर गर्म कर लें।
बचे हुए चिकन को ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए
अक्सर लोग रात में बचे हुए चिकन को सुबह ओवन में गर्म करके खाना पसंद करते हैं। चिकन को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। इससे अच्छा है इसे फेंक दें। ओवन में चिकन को गर्म करने से प्रोटीन टॉक्सिक में बदलने लगता है। जिससे गैस की समस्या पेट में बनती है।
सी फूड को दोबारा ना करें गर्म
सी फूड को ठंडा ही खाना बेहतर होता है। अगर इसे बनाकर आप दो घंटे से ज्यादा बाहर रख देते हैं तो इसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगता है। इसलिए बनाने और खाने के बाद बचा हुआ सी फूड को फ्रिज में रख देना चाहिए। इसे दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि बैक्टीरिया मरते नहीं है, बल्कि यह पेट के लिए खराब साबित हो सकते हैं.