- Home
- Lifestyle
- Food
- Punjab election 2022: अमृतसरी मच्छी से लेकर वॉशिंग मशीन में बनने वाली लस्सी यह है पंजाब का देसी स्वाद
Punjab election 2022: अमृतसरी मच्छी से लेकर वॉशिंग मशीन में बनने वाली लस्सी यह है पंजाब का देसी स्वाद
फूड डेस्क : पंजाब की भीषण सर्दी के बीच इस समय चुनावी महौल (Punjab Election 2022) गर्म नजर आ रहा है। बता दें कि 18 फरवरी को पंजाब चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इसके बाद 20 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 10 मार्च को नतीजे आएंगे। इस साल जिन 7 राज्यों में चुनाव हैं, उनमें से पंजाब एकलौता राज्य है, जहां पर कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में ये चुनाव और ज्यादा मजेदार नजर आ रहा है। लेकिन पंजाब की एक और चीज है, जो बहुत मजेदार होती है, वो है यहां का स्वादिष्ट खाना। तो चलिए आज चुनावी माहौल के बीच हम आपको बताते हैं, पंजाब की 10 फेमस डिश (Punjabi Dishes), जो पूरी दुनिया में मशहूर है और अगर आप पंजाब जाए, तो इसका स्वाद जरूर लें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
तंदूरी चिकन
यूं तो आपने कई जगह तंदूरी चिकन खाया होगा, लेकिन पंजाब का बनने वाला तंदूरी चिकन बेहद ही लाजवाब होता है। दही और देसी मसालों से बना तंदूरी चिकन किसी भी नॉनवेज-प्रेमी के लिए सपना सच होने जैसा होता है। इसमें मसालों में मैरीनेट किया हुआ रसीला चिकन आपके मुंह में जाकर घुल जाएगा।
मुर्ग मलाईवाला
मुर्ग मलाईवाला में चिकन के फ्रेश और जूसी पीस को मसाले, दूध और मलाई के मिश्रण में पकाया जाता है। यह एकदम सही पंजाबी व्यंजन है।
पराठा
पंजाबी खाने की बात हो और पराठों का जिक्र ना हो, ऐसा भले कैसे हो सकता है। यहां आपको पराठे में आपको बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली, लच्छा, कुल्चा पनीर पराठा आपको मिल जाएगा। इन अलग-अलग पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इसका स्वाद दोगुना कर देता है।
दाल मखनी
5 स्टार रेस्तरां से लेकर पंजाब के ढाबों तक में दाल मखनी सबसे अधिक ऑर्डर की जानी वाली डिशों में से एक है। यह शायद इसलिए है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट है। इसे मां की दाल भी कहा जाता है।
तंदूरी नान
तंदूरी नान का चलन पंजाब से ही शुरू हुआ था। यहां नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेंगे। जिसमें पनीर, चिकन और आलू-गोभी की स्टफिंग की जाती है।
छोले भटूरे
छोले भटूरे एक पंजाबी शाकाहारी भोजन है, जो लगभग हर किसी को पसंद आता है। पिंड़ी छोले के साथ गर्म-गर्म तेल से निकले भटूरे, चटनी और प्याज खाने का अलग ही मजा है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
सरसों का साग पंजाबी त्योहार लोहड़ी के लिए पारंपरिक व्यंजन है। इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन पंजाब के सरसों के साग और मक्के की रोटी का स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा।
अमृतसरी फिश
मछली प्रेमियों के लिए ये यह बेस्ट डिश है। सरल और आसान इस डिश को मसालेदार बैटर में मैरीनेट की गई मछली के टुकड़े को डालकर डीप फ्राई किया जाता है।
गुड़ की रोटी
गुड़ के बिना कोई भी पंजाबी खाना पूरा नहीं होता। गुड़ पंजाबी व्यंजनों और उनके त्योहारों का एक अभिन्न हिस्सा है। खासकर ठंड के दिनों में गुड़ की रोटी जरूर बनाई जाती है। ये मीठी रोटियां घी के साथ कमाल लगती हैं।
लस्सी
पंजाब के हेवी खाने को पचाने के लिए खाने के बाद 1 ग्लास लस्सी जरूर पी जाती है। पंजाबी लस्सी का टेस्ट ही अलग होता है इसे एक बार जो पी लें, वो इसका टेस्ट कभी नहीं भूलता है। यहां लस्सी बड़े से पीतल के ग्लास में दी जाती है, जो बड़ी सी वॉशिंग मशीन जैसी मशीन में बनाई जाती है।
ये भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : किसान संगठनों के विरोध के बीच अबोहर में पीएम मोदी की रैली, नेशनल हाइवे बंद, कई रुट डायवर्ट
कभी देखा है 100 साल पुराना अंडा, देखिए क्या हो गई हालत, महिला ने खाकर बताया कैसा लगा इसका टेस्ट