- Home
- Lifestyle
- Food
- घर पर इस तरह बनाएं मार्केट स्टाइल मैंगो फ्रूटी, मात्र 3 चीजों से ही बड़े सीक्रेट तरीके से किया जाता है तैयार
घर पर इस तरह बनाएं मार्केट स्टाइल मैंगो फ्रूटी, मात्र 3 चीजों से ही बड़े सीक्रेट तरीके से किया जाता है तैयार
फ़ूड डेस्क: गर्मियों का सीजन आ चुका है। आम तो इस मौसम में आपको हर तरफ देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों को मैंगो फ्रूटी काफी पसंद है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को मैंगो फ्रूटी काफी पसंद है। अभी तक आपने सिर्फ बाजार से खरीदकर ही मैंगो फ्रूटी पी होगी। सालों से मैंगो फ्रूटी लोगों की पसंद रही है। लेकिन अगर हम आज आपको इसे घर पर बनाना सिखाएं तो? जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो फ्रूटी बनाने की सीक्रेट रेसिपी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सिर्फ तीन चीजें...
2 आम पका हुआ
1 आम कच्चा
1 कटोरी चीनी
- FB
- TW
- Linkdin
)
सबसे पहले मार्केट से पके-पके आम ले आएं।
इसके बाद इन आम को अच्छे से छील लें।
आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। और इन्हें स्टील के भगोने में डाल दें। अब स्टील के बर्तन में चीनी डाल दें।
भगोने में 2 ग्लास पानी मिला लें।
अब इस बर्तन को गैस पर चढ़ा दें।
फिर 20 मिनट तक इस बर्तन को गैस पर चढ़ा दें।
आम को चम्मच से चला-चला कर मसल लें। अब गैस बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें।
अब छलनी से इस स्मूथ पेस्ट को छान लें। इससे आम के रेशे अलग हो जाएंगे।
छाने हुए पल्प में ठंडा पानी डालें और उसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसे आठ घंटे तक ठंडा होने
अब इसे ग्लास में निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।