MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • पास्ता से लेकर पुलाव तक, इस बार 15 अगस्त पर बनाएं ये 5 ट्राई कलर डिशेज

पास्ता से लेकर पुलाव तक, इस बार 15 अगस्त पर बनाएं ये 5 ट्राई कलर डिशेज

फूड डेस्क : 15 अगस्त 2022 (Independence day 2022) को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है। लोग अपने घरों में झंडा फहराने के अलावा तरह-तरह के व्यंजन भी बनाते हैं। तो क्यों ना इस बार 15 अगस्त पर तिरंगे से प्रेरित होकर ही खाने की चीजें (Tri Color dishes) बनाई जाए। इसमें आप तिरंगा ढोकला से लेकर तिरंगा के लड्डू तक घर में बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं रेसिपीज...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14 2022, 11:21 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

तिरंगा लस्सी
तिरंगा लस्सी बनाने के लिए दही को फेंट लें। इसके 3 भाग करें। झंडे का केसरिया रंग पाने के लिए केसर की चाशनी को दही के साथ मिलाएं। हरा रंग पाने के लिए खस सिरप मिला लें। सफेद रंग के लिए दही को ऐसे ही रख दीजिए। अब एक गिलास में पहले खस लस्सी और उसके बाद सादी सफेद लस्सी और फिर केसर लस्सी डालें। इसे पिस्ता और बादाम से सजाकर ठंडा परोसें।

25
Asianet Image

तिरंगा ढोकला
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सूजी का बैटर तैयार करें। इसके 3 भाग करें। केसरिया रंग के लिए कश्मीरी मिर्च पाउडर और टमॅटो कैचअप को मिला लें। सफेद बैटर के लिए बैटर को ऐसे ही रहने दें।  हरा बैटर बनाने के लिए पालक की प्यूरी, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट इसमें डालें। अब तीनों को सांचे में इस तरह डालें जैसे- हमारा राष्ट्रीय ध्वज होता है और इसे स्टीम कर लें। अंत में इसे हरी मिर्च और राई का तड़का दें और हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसें।

35
Asianet Image

तिरंगा पास्ता
पास्ता बच्चों को बहुत पसंद आता है। ऐसे में 15 अगस्त के मौके पर आप बच्चों के लिए पास्ता बना सकते हैं। इसके लिए आप सफेद रंग के पास्ता को उबाल लें। इसके तीन भाग कर लें। पहले भाग में सेजवान चटनी मिलाकर इसे तीखा पास्ता बना लें। इससे इसमें ऑरेंज कलर आ जाएगा। सफेद भाग के लिए उसका वाइट सॉस पास्ता बना लें। हरे रंग के लिए आप पेस्तो सॉस का इस्तेमाल करके एकदम मजेदार पास्ता बना लें। यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा और इसके रंग भी बेहद खूबसूरत लगेगा।

45
Asianet Image

तिरंगा पुलाव
15 अगस्त पर लंच के लिए आप तिरंगा पुलाव बना सकते हैं। इसके लिए हरे रंग के लिए पालक की प्यूरी, नारंगी के लिए टमाटर की प्यूरी और सफेद भाग के लिए कटा हुआ पनीर मिलाते हैं। यह न केवल बेहतर स्वाद देता है बल्कि दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है। आप तीनों भाग के पुलाव को अलग-अलग पका लें और इसके तिरंगा जैसी प्लेटिंग करें।

55
Asianet Image

ट्राई कलर सैंडविच
ट्राई कलर सैंडविच बनाने के लिए आप वाइट ब्रेड के 3 स्लाइस लें। पहले भाग में आप टमाटर सॉस और शेजवान सॉस को लगाए। दूसरे भाग में आप एक पनीर की स्लाइस रखें या आप चाहे तो चीज स्लाइस भी रख सकते हैं। वहीं तीसरे भाग में आप हरी चटनी लगाएं और इसे ग्रिल कर लें या ऐसे ही इसका आनंद लें।

यह भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आंगन में बनाएं यह खूबसूरत रंगोली डिजाइन, ट्राई कलर से सजाएं एक-एक कोना

आजादी के महापर्व पर अपने करीबियों को भेजें, ये मैसेज, कोट्स और शायरी

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories