Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • सादा नहीं इन 8 चीजों को भिगोकर खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, आप भी करें डाइट में शामिल

सादा नहीं इन 8 चीजों को भिगोकर खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, आप भी करें डाइट में शामिल

फूड डेस्क: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती है, जो हमारी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होती है। लेकिन इसका सही तरीके से और सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको ऐसे टिप्स देते रहते हैं जिससे आप सही समय पर सही चीज का सेवन कर सके। इसी कड़ी में आज हम आपको बताते हैं ऐसी 7 चीजें जो भिगोकर खाने में ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इससे आपके शरीर को बेहिसाब फायदे भी मिलते हैं...  

3 Min read
Deepali Virk
Published : Jan 06 2023, 01:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18

बादाम 
बादाम का फायदा भिगोकर खाने में सबसे ज्यादा होता है। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं उनके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।

28

काले चने 
काले चने या देसी चने एक प्रोटीन पैक मील है। यह मसल्स को बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से थकान और आलस भी दूर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

38

किशमिश 
किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। रात के समय किशमिश को गला कर सुबह नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन संबंधित और स्किन समस्या दूर होती हैं। साथ ही महिलाओं के लिए किशमिश के पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ये पीरियड्स को रेगुलर करने और दर्द को कम करने में भी मदद करती है।

48

खड़े मूंग 
मूंग की दाल बनाने की जगह अगर आप इसे भिगोकर अंकुरित करके इसका सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर को बेहिसाब फायदे देता है। यह प्रोटीन फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

58

खसखस 
खसखस में फोलेट, थियामिन और पैंटोथैनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। खसखस को भिगोकर इसका सेवन करने से वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है और इससे हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

68

अलसी 
अलसी या फ्लेक्स सीड एक सुपरफूड है, जो हमारे लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।

78

मुनक्का 
किशमिश की तरह दिखने वाला काले रंग का बड़ा सा मुनक्का मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन से भरपूर होता है। नियमित रूप से मुनक्के को गला कर इसका सेवन करने से कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है और स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाता है। मुनक्का एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

88

मेथी दाना 
मेथी दाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट दर्द. पाचन और कब्ज की समस्या को दूर कर आंतों की सफाई करता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाने के पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी मेथी दाना कम करने में फायदेमंद है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाने को भिगोकर रखें और सुबह हल्का गुनगुना करके इस पानी का सेवन करें।

और पढ़ें: Video:थायरॉयड से हैं परेशान, तो मलाइका अरोड़ा के ट्रेनर से यहां सीखें ये 3 योगासन

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved