मंगल और शनिवार को नॉनवेज खाना है मना, तो घर पर बना लें लाजवाब वेज चिकन
फूड डेस्क : नॉनवेज खाने वाले लोगों को अगर वेज खाने के लिए बोला जाए, तो उनका मुंह बन जाता है। चिकन-मटन खाने वाले लोग हरी सब्जियों को घास-फूस मानते हैं। लेकिन कई लोग ना चाहते हुए भी मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज नहीं खाते है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि इस दिन ऐसा क्या बनाए कि नॉनवेज की कमी भी ना लगे और सभी लोग इसे चाव से खाएं। वैसे तो कटहल को वेजिटेरियन्स का नॉनवेज कहा जाता है। लेकिन इससे वो स्वाद नहीं आता जो नॉनवेज से आता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सोयाबीन (soya chunks) से बनने वाले कुछ ऐसे डिशेज जिन्हें बनाकर आप नॉनवेज जैसे स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं।
| Published : Oct 31 2020, 04:13 PM IST / Updated: Oct 31 2020, 04:17 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नॉनवेज खाने के ढेर सारे फायदे हैं। ये हाई प्रोटीन होता है और साग-सब्जियों की तुलना में रेड मीट में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है।
रोज नॉनवेज खाना नॉन वेजिटेरियन्स के लिए मुश्किल हो जाता है। कई लोग मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चिकन-मटन नहीं खाते हैं। ऐसे में सोयाबीन नॉनवेज का बेस्ट सब्सीट्यूट हो सकता है।
सोयाबीन में प्रोटीन (Protien) के अलावा विटामिन (Vitamin) और कई सारे खनिज तत्वों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी कॉमप्लेक्स और विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही सोयाबीन में एमिनो एसिड भी पाया जाता है।
इसका स्वाद भी चिकन की तरह ही होता है। बस इसको बनाते समय आपको मसाले सारे नॉनवेज वाले इस्तेमाल करना चाहिए, फिर बच्चे तो क्या बड़े भी इसे मजे से खाएंगे।
चिकन बिरयानी का नाम सुनते से ही नॉनवेज खाने वाले लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मंगलावर या शनिवार के दिन आप सोयाबीन की बिरयानी बना सकते हैं। इसमें चिकन बिरयानी वाले मसाले और प्रक्रिया अपनानी है बस चिकन की जगह सोया चंक्स का इस्तेमाल करना है।
सोया चंक्स से टेस्टी सब्जी बनाई जा सकती है। इसमें साधारण मसालों की जगह नॉनवेज में पड़ने वाले मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बच्चों को चिकन रोल खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर मंगलवार को रोल खाने का मन है, पर खा नहीं सकते तो सोया चंक्स से सोया वेज रोल बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
चिकन मोमोज हर नॉन वेजिटेरियन को बहुत पसंद होता है। आप इसे चिकन की जगह सोया ग्रैन्यूल्स से भी बना सकते हैं। इसका स्वाद नॉन वेज मोमोज जैसा लगता है।
वीक एंड यानी शनिवार को अगर घर पर पार्टी रख रहे हैं और नॉनवेज जैसी चीजें नहीं बना पा रहे हैं, तो सोया चाप बना सकते हैं। सोया चाप का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। सोया चाप चाट या सोया चाप की सब्जी बेहतर ऑप्शन है।
अगर मटन कबाब खाने का मन है तो सोयाबीन कबाब का स्वाद भी मटन की तरह ही लगता है और ये हेल्दी भी होता है। बस इसे बनाते समय इसमें कबाब में पड़ने वाला मसाला मिला लें और मटन की जगह सोया कीमा मिला लें।