MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Fact Check News
  • क्या यही है जेल में डाली गई बदमाश अमर दुबे की पत्नी? पति के एनकाउंटर से 9 दिन पहले हुई थी शादी, जानें पूरा सच

क्या यही है जेल में डाली गई बदमाश अमर दुबे की पत्नी? पति के एनकाउंटर से 9 दिन पहले हुई थी शादी, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक डेस्क.  Amar Dubeys Wife Viral Picture Fact Check: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के सात दिन बाद गैंगस्टर विकास दुबे (gangster Vikas Dubey) शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) में मारा गया। इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को भी मार गिराया था। इन्हीं में से एक बदमाश अमर दुबे (Amar Dubey) भी था जिसके बारे में कहा जाता है कि वह विकास दुबे का बेहद करीबी और उसका बॉडीगार्ड था। अब सोशल मीडिया पर पीले रंग का ड्रेस पहने एक लड़की की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे अमर दुबे की नवविवाहित (Amar Dubey Wife Viral Photo) पत्नी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इसे भी जेल में डाल दिया है। 

 

फैक्ट चेक (Fact Check news in hindi) में आइए जानते हैं क्या वायरल तस्वीर वाली महिला अमर दुबे की पत्नी है, आखिर सच क्या है? 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 14 2020, 03:11 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

खबरों के अनुसार, अमर दुबे का 29 जून को ही खुशी नाम की लड़की के साथ विवाह हुआ था। इसके साथ ही कई फेसबुक पर महिला की तस्वीर शेयर कर उसके साथ न्याय की मांग भी की जा रही है। लोग उसके उजड़े सुहाग की दुहाई दे रहे हैं। 

26
Asianet Image

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फेसबुक यूजर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं- "यह कहां तक न्यायसंगत है, जिस बेचारी की हफ्ते भर पहले शादी हुई हो, हाथ की मेहंदी तक अभी न मिटी हो, पहले उसके पति का एनकाउंटर, बाद में बेचारी उस विधवा को जेल #Khushi_Dubey #Amar_Dubey"

36
Asianet Image

क्या दावा किया जा रहा है? 

 

वायरल पोस्ट फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने इस पोस्ट को ट्विटर पर भी शेयर किया है। दावा है कि ये महिला एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की है। उसे पूछताछ के लिए जेल में डाल दिया गया है। 
 

46
Asianet Image

फैक्ट चेक

 

जांच पड़ताल में हमने पाया कि, वायरल पोस्ट भ्रामक है। ये बात तो सच है कि अमर दुबे की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन तस्वीर में दिख रही लड़की अमर दुबे की पत्नी नहीं है। अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद से उसकी शादी की एक तस्वीर कुछ मीडिया संस्थानों ने भी छापी है। इस तस्वीर में अमर दुबे शादी के स्टेज पर अपनी पत्नी खुशी के साथ बैठा दिख रहा है। इस तस्वीर को देख कर ये कहा जा सकता है कि अमर दुबे की पत्नी की शक्ल, वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की से नहीं मिलती।

 

वायरल तस्वीर वाली लड़की अमर दुबे की पत्नी नहीं है। हालांकि, ये सच है कि कानपुर गोलीकांड को लेकर पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी सहित उसके कुछ घरवालों को भी जेल में बंद कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, अमर दुबे के घरवालों पर अपराधी को संरक्षण देने का आरोप है। 

56
Asianet Image

कौन है वायरल तस्वीर में दिख रही लड़की?

 

वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि ये तस्वीर एक साल से ज्यादा पुरानी है। "ROYAL BANNA RAJPUTANA BAISA" नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को 19 जून, 2019 को अपलोड किया गया था. तस्वीर के साथ #rajputana ,#royalwedding, #jodhpur, #royalwedding जैसे कई हैशटैग इस्तेमाल किये गए हैं।

 

इस पोस्ट को देखने से ऐसा लगता है कि ये तस्वीर राजस्थान के किसी राजपूत घराने में हुई शादी की है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि इंस्टाग्राम पोस्ट में लड़की के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। इसी लड़की की एक दूसरी फोटो हमें 'nakhralaa_baisaa' नाम के इंस्टग्राम अकाउंट पर भी मिली।

66
Asianet Image

ये निकला नतीजा 

 

तस्वीर में दिख रही लड़की कौन है, ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन ये बात साफ है कि ये लड़की बदमाश अमर दुबे की पत्नी नहीं है। वायरल तस्वीर लड़की का परिवार राजस्थान में रहता है और उसके भाई ने बहन के गलत तरीके से फोटो के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। 

 

(अमर दुबे और विकास दुबे की तस्वीर) 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories