- Home
- Fact Check News
- Fact Check: पंडित नहीं मौलवी ने करवाई थीं प्रियंका गांधी की शादी की वैवाहिक रस्में? जानें वायरल फोटोज का सच
Fact Check: पंडित नहीं मौलवी ने करवाई थीं प्रियंका गांधी की शादी की वैवाहिक रस्में? जानें वायरल फोटोज का सच
नई दिल्ली. लॉकडाउन और कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhis Wedding Photos Viral) की शादी की पुरानी तस्वीरों पर बवाल मच रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की साड़ी पहनी हुई एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एक दाढ़ीवाले बुज़ुर्ग शख्स मौजूद हैं। दावा है कि ये तस्वीरें प्रियंका की शादी की हैं और इसमें कोई पंडित-पुरोहित नहीं बल्कि एक मौलाना हैं। दावा किया जा रहा है कि ये प्रियंका गांधी की शादी रस्मों के लिए मौलाना और ससंद के सदस्य शफ़ीकुर रहमान बर्क को बुलाया गया था। फेसबुक, ट्विटर सभी जगहों फोटोज छाई हुई हैं।
फैक्ट चेकिंग में हमने इन तस्वीरों की जांच की तो सच्चाई सामने आई -
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
इन तस्वीरों में प्रियंका गाधी सजी-संवरी शादी की पूजा पाठ करती नजर आ रही हैं। उनके साथ भाई राहुल गांधी भी हैं। इस तस्वीर में मौलवी के होने पर लोग सवाल उठा रहे हैं?
वायरल पोस्ट क्या है?
ट्विटर हैन्डल ‘@Callme_Varu_’ ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रियंका गांधी के विवाह के समय मौलाना और संसद सदस्य शफीकुर्र रहमान विर्क को कुछ इस्लामी रवायत निभाने के लिए क्यों बुलाया गया था ? पूछता है भारत” आर्टिकल लिखे जाने तक इस ट्वीट को 350 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया गया है।
क्या दावा किया जा रहा है?
स्वतंत्र ठाकुर नामक यूज़र ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को टैग किया है। दावा किया गया कि मिसेज वाड्रा की शादी इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थीं। उनकी शादी एक मौलाना ने करवाई थीं। इसी दावे से ये तस्वीर ट्विटर और फ़ेसबुक पर काफ़ी शेयर हो रही है।
फ़ैक्ट-चेक
तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ दिखाई दे रहे दाढ़ी वाले शख़्स इक़बाल किशन रेउ है। इकबाल किशन कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके बड़े भाई का नाम स्वरूप किशन रेउ था. स्वरुप किशन रेउ कश्मीर से आने वाले पहले क्रिकेट अंपायर थे और उन्हें पद्म श्री से भी नवाज़ा गया था।
17 जुलाई 2019 को प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे अपनी शादी से पहले हुई पूजा की तस्वीर बताया था। गौर करने वाली बात है कि वायरल तस्वीर और प्रियंका गांधी की ट्वीट की हुई तस्वीर, दोनों में उन्होंने एक ही साड़ी पहनी हुई है।
कांग्रेस के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तस्वीर में दिखने वाले व्यक्ति पंडित इक़बाल रेउ है। इंदिरा गांधी की शादी भी पंडित इक़बाल रेउ ने ही करवाई थी। कांग्रेस सदस्य ने पूजा की कुछ तस्वीरें भी भेजी जिसमें प्रियंका गांधी को हिन्दू रिवाज़ निभाते हुए देखा जा सकता है।
पंडित रेउ के बारे में सर्च करने पर हमें “Kashmir Sentinel” का एक आर्टिकल मिला। आर्टिकल के मुताबिक, “पंडित रेउ की भर्ती रेलवे में हुई थी और साथ ही में उन्हें कश्मीरी कर्म कांड के बारे में भी पूरी जानकारी थी। वो कुल पुरोहित थे और साथ-साथ धार्मिक रीति रिवाज़ भी करवाते थे। 1996 में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की कश्मीरी पंडितों के रिवाज़ों के अनुसार शादी करवाने के बाद उन्होंने ये काम छोड़ दिया।”
ये निकला नतीजा
इस तरह, प्रियंका गांधी की शादी में रस्में करवाते हुए इक़बाल किशन रेउ की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया में झूठा दावा किया गया कि वो एक मौलवी हैं जो कि प्रियंका गांधी की शादी में इस्लामिक रस्में करवाने के लिए पहुंचे थे। फर्जी दावे के साथ ये पुरानी तस्वीरें शेयर करके भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।