MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Fact Check News
  • UP के मुस्लिम युवक ने दलित के हाथों बने भोजन को खाने से किया इनकार, दावा सच्चा है या फर्जी

UP के मुस्लिम युवक ने दलित के हाथों बने भोजन को खाने से किया इनकार, दावा सच्चा है या फर्जी

नई दिल्ली . सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक स्कूल में क्वारंटीन किए गए युवक द्वारा टेबल पर रखे भोजन को लात मारकर गिरा दिया जाता है। खाना बनाने वाली महिला को भला-बुरा कहते हुए टेबल पर लात मारकर उसे गिराया जाता है। 21 मई को एक ट्विटर यूजर श्रीकांत ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि “शिराज अहमद और भुजौली कुर्द ने दलित महिलाओं द्वारा एक क्वारंटाइन सेंटर में बनाए गए भोजन को खाने से इंकार करते हैं। यही नही दोनों भला-बुरा कहते हुए खाने को लात मारकर गिरा देते हैं। इस वीडियो को 1,800 से अधिक बार रीट्वीट किया गया और 5 लाख बार देखा गया। वायरल होने के बाद हमने इस वीडियो की जांच पड़ताल करके सच्चाई जानने की कोशिश की।

Asianet News Hindi | Updated : May 28 2020, 07:08 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

21 मई को संदीप साई नाम के फेसबुक यूजर ने इसी दावे के साथ वीडियो पोस्ट किया। इसे अब तक 1,100 से अधिक बार शेयर किया गया है।

26
Asianet Image

एलेक्स अम्बेडकर नाम के एक अन्य ट्विटर हैंडल से 20 मई को यही वीडियो पोस्ट किया और कहा कि मेधावी लोग दलित महिला द्वारा पकाया गया खाना खाने से इनकार कर रहे हैं। यहाँ 'मेधावी' शब्द का प्रयोग उच्च जाति के हिंदुओं के लिए किया जाता है। वीडियो को 5,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया और 4 लाख से अधिक बार देखा गया।
 

36
Asianet Image

फैक्ट चेकिंग में आज हम बताएंगे कि क्वारंटाइन सेंटर में दलित महिला द्वारा बनाए गए भोजन को लात मार कर गिराने की सच्चाई क्या है। क्या वास्तव में एक समुदाय के दो युवकों ने दलित महिला के हांथ का बना भोजन खाने से इंकार किया ? या फिर भोजन गिराने वाले लोग किसी ने समुदाय से हैं।
 

46
Asianet Image

क्या है सच ?
हमने जब गूगल पर corona food kicked कीवर्ड पर सर्च किया तो हमें एक हिंदी अख़बार की 18 मई एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक प्रवासी मजदूर ने भोजन को लात मारी और उस महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसने इसे बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर ब्लॉक के एक स्कूल में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर में तैयार किया था। हालांकि, रिपोर्ट में दलित समुदाय की महिला के बारे में बात नहीं की गई। इसमें कहा गया है कि स्टाफ के सदस्यों ने प्रवासी मजदूरों से कहा था कि वे भोजन करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इससे कुछ लोग नाराज हुए और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए खाना नीचे गिरा दिया।

56
Asianet Image

वहीं दूसरी ओर अन्य न्यूज वेबसाइट में इससे सम्बंधित खबर मिली। ये मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के भुजौली खुर्द गांव से सम्बंधित था। इसमें दलित समुदाय से आने वाली महिला प्रधान लीलावती देवी द्वारा बनाए गए भोजन को क्वारंटीन सेंटर में रह रहे सिराज नाम के व्यक्ति ने खाने से इंकार किया और लीलावती से अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने सिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा।

66
Asianet Image

ये निकला नतीजा
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उत्तर प्रदेश की एक घटना के रूप में बिहार से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। जबकि ये दो अलग-अलग घटनाएं हैं। बिहार की घटना का कोई दलित एंगिल नहीं है। उत्तर प्रदेश की घटना में, एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक दलित महिला द्वारा पकाया गया खाना खाने से इनकार कर दिया था। लेकिन वीडियो उत्तर प्रदेश का नही है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories