MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Fact Check News
  • इंडियन आर्मी का अपमान करने के लिए एकता कपूर पर 50 हजार करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा सच

इंडियन आर्मी का अपमान करने के लिए एकता कपूर पर 50 हजार करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा सच

नई दिल्ली. टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों अपनी एक वेब सीरिज (Web Series) को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल आल्ट बालाजी (Alt Balaji) की वेब सीरीज XXX सीजन 2 (XXX Season 2) के करण वो विवादों में आ गई हैं। भारतीय सेना के एक जवान की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज में जिस तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं, उससे कई दर्शक नाराज हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने निर्माता एकता कपूर पर 50,000 करोड़ रुपये के मुआवजे का केस किया है। साथ ही उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लेने को कहा है। इस खबर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं। 

 

फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर ट्रिपल एक्स वेब सीरिज के लिए एकता कपूर पर केस दर्ज (Fact Check Ekta Kapoor Indian Army Case) का सच क्या है? 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 06 2020, 03:02 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

एकता कपूर टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाती हैं। डेली सोप के बाद अब वो वेब सीरिज के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनकी वेब सीरिज को लेकर हमेशा बवाल मचा रहता है क्योंकि उसमें एडल्ट कंटेट परोसा जाता है। गंदी बात, ट्रिपल एक्स जैसी सीरिज से लोग नाराज नजर आ रहे हैं। अब उनके नाम केस दर्ज होने की खबर ही फैल गई है।

27
Asianet Image

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फेसबुक यूजर “Pawan pandey” ने एकता कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारतीय सेना का पलटवार, भारतीय सेना ने एकता कपूर पर ₹50,000 Crores फाइन का केस किया व पद्मश्री बापस लेने को कहा।”

37
Asianet Image

क्या दावा किया जा रहा है? 

 

दावा किया जा रहा है एकता कपूर की वेब सीरिज के विवादों के बाद भारतीय सेना ने कपूर पर कार्रवाई की है। उन पर सेना का अपमान करने के लिए जुर्माना लगाने के साथ पद्मश्री सम्मान वापस करने की मांग की। 

47
Asianet Image

फैक्ट चेक 

फैक्ट चेक की जांच-पड़ताल में हमें ये मालू हुआ कि वायरल हो रहा ये दावा झूठा है। भारतीय सेना की तरफ से न तो एकता कपूर के खिलाफ ऐसा कोई केस किया गया है और न ही सम्मान वापस लेने जैसी कोई बात कही गई है। वायरल हो रहे दावे का सच जानने के लिए हमने भारतीय सेना में अधिकृत सूत्रों से संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि भारतीय सेना ने न तो एकता कपूर पर कोई केस दर्ज किया है और न ही उनका सम्मान वापस लेने को कहा है।

 

57
Asianet Image

दरअसल, एक जून को विवादित टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाउ उर्फ विकास पाठक ने पुलिस स्टेशन के बाहर से अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सूचना दी थी कि उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इससे जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी हमें मिलीं।

67
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास इस बात से खफा हैं कि आल्ट बालाजी की इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह एक फौजी बॉर्डर पर तैनात अपना फर्ज निभा रहा होता है, जबकि पीछे उसकी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसे धोखा दे रही है। इतना ही नहीं, सीरीज में एक जगह यह भी दिखाया गया है कि महिला अपने पति की आर्मी की वर्दी अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहनाती है और फिर वर्दी का अपमान करती है। सोशल मीडिया पर और भी बहुत से लोगों ने अस वेब सीरिज को लेकर आपत्ति जताई। लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बहरहाल सेना के केस दर्ज करने की बात झूठी है। 

 

हमें मीडिया रिपोर्ट में कही ऐसी जानकारी नहीं मिली जिसमें एकता के खिलाफ केस दर्ज होने की बात सामने आई हो। वहीं एकता कपूर ने भी इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 
 

77
Asianet Image

ये निकला नतीजा 

 

विकास का कहना है कि सीरीज में इस तरह की चीजें दिखाकर एकता कपूर न केवल आर्मी की वर्दी का अपमान कर रही हैं, बल्कि देश के सैनिकों और भारतीय सेना की भी छवि धूमिल कर रही हैं। लिहाजा, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। भारतीय सेना ने एकता कपूर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories