- Home
- Fact Check News
- बहुत ही दुखदः, कार एक्सीडेंट में Sapna Choudhary की मौत...जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच
बहुत ही दुखदः, कार एक्सीडेंट में Sapna Choudhary की मौत...जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच
नई दिल्ली. मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा गया है कि बहुत ही दुखद खबर। कार एक्सीडेंट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौत। कई लोग तो उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। लेकिन क्या सच में सपना चौधरी का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। क्या सच में उनके साथ कुछ बुरा हुआ है। जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच...?
| Published : Sep 08 2021, 05:07 PM IST / Updated: Sep 08 2021, 05:32 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
क्या सिरसा में हुई सपना चौधरी की मौत?
सपना चौधरी की मौत को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा है कि सपना चौधरी की एक्सीडेंट से सिरसा में मौत हो गई। एक ने लिखा। भगवान सपना चौधरी की आत्मा को शांति दे। एक पोस्ट में सपना चौधरी के फोटो के नीचे लिखा है। शत-शत नमन सपना हरियाणवी डांसर।
क्या है इस खबर का सच ?
ये खबर पूरी तरह से झूठ है। सपना चौधरी के साथी कलाकार ने खुद इस बात की पुष्टि की। कई मीडिया रिपोर्ट्स में हरियाणवी म्यूजिक आर्टिस्ट देव कुमार देवा के हवाले से बताया गया कि उन्होंने खुद सपना चौधरी से बात की। सपना चौधरी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका कोई एक्सीडेंट भी नहीं हुआ था।
कहां से उड़ी एक्सीडेंट की खबर?
सबसे पहले बताते हैं कि सपना चौधरी के रोड एक्सीडेंट की खबर कहां से उड़ी। इसके लिए हमले गूगल पर सपना चौधरी एक्सीडेंट की वर्ड डाला। तब इस खबर का सच सामने आया।
29 अगस्त को हरियाणा के सिरसा के पास एक रोड एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें एक 30 साल की महिला की मौत हो घई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भी कलाकार थी। संयोग से उसका भी नाम सपना था। ये खबर इंडिया न्यूज हरियाणा पर मिली।
अब इस खबर के कुछ फुटेज सपना चौधरी के नाम पर वायरल हो रहा है। लोग उसे हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मान रहे हैं। जो कि पूरी तरह से झूठ है। सपना चौधरी के नाम पर फेक न्यूज फैलाई जा रही है।
सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और डांसर हैं। उनका जन्म 1990 में दिल्ली महिपालपुर में हुआ। पिता यूपी अलीगढ़ में स्यारोल के रहने वाले थे। साल 2008 में सपना के पिता भूपेंद्र अत्रि का निधन हो गया। तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाले लिए उन्होंने अपने शौक को आगे बढ़ाया। डांसर बन गईं। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।
ये भी पढ़ें...