MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Fact Check News
  • Fact Check: प्रिंस चार्ल्स को भी हुआ था कोरोना...आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाओं से हो गए ठीक?

Fact Check: प्रिंस चार्ल्स को भी हुआ था कोरोना...आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाओं से हो गए ठीक?

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दवा को लेकर अभी दुनिया में रिसर्च चल रहा है। अभी तक कोई भी दवा दुनिया में मौजुद नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय में राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने दावा किया है कि ब्रिटिश साम्राज्य के उत्तराधिकारी 'प्रिंस चार्ल्स' आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाओं के सेवन से कोविड-19 से ठीक हुए हैं। नाईक ने 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ने बताया कि मुझे डॉ. आईज़ेक मथाई का फोन आया था। उन्होंने मुझे बताया कि प्रिंस चार्ल्स का आयुर्वेद और होम्योपैथी से किया गया और उनका इलाज सफल रहा। मथाई बेंगलुरू में सौक्य आयुर्वेद रिजॉर्ट चलाते हैं। बतादें कि प्रिंस चार्ल्स पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण से पॉज़िटिव पाए गए थे और अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 10 2020, 03:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
इस ख़बर को समाचार एजेंसियों और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने भी चलाया।
28
Asianet Image
कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद, मनीष तिवारी ने भी सलाह दी कि अगर होम्योपैथी से प्रिंस चार्ल्स ठीक हुए हैं तो, हमें कोरोना वायरस का इलाज परंपरागत भारतीय दवाओं में खोजना चाहिए।
38
Asianet Image
बतादें कि प्रिंस चार्ल्स होम्योपैथी को सपोर्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। वो ब्रिटेन के फ़ैकल्टी ऑफ़ होम्योपैथी के शाही संरक्षक भी हैं।
48
Asianet Image
आखिर इस दावे की सच्चाई क्या है? : फ़ैकल्टी ऑफ़ होम्योपैथी ने उनको रिकवरी पर बधाई दी, लेकिन कहीं ये दावा नहीं किया कि प्रिंस की रिकवरी के तार परंपरागत भारतीय दवाओं के प्रयोग से जुड़े हैं।
58
Asianet Image
फ़ैकल्टी ने स्पष्ट किया है कि “कोरोना वायरस के होम्योपैथिक या किसी अन्य इलाज का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं है।
68
Asianet Image
साथ ही बतादें कि ब्रिटेन में सरकारी दिशा-निर्देशों में कोविड 19 के इलाज में होम्योपैथी को शामिल नहीं किया गया है।
78
Asianet Image
जब इस पूरे मामले पर एक मीडिया संस्थान ने लंदन में प्रिंस ऑफ़ वेल्स के प्रवक्ता से संपर्क किया तो प्रवक्ता ने बताया कि ये सूचना गलत है। उन्होंने कहा- प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की चिकित्सकीय सलाहों के अलावा किसी दूसरे की कोई सलाह नहीं ली है।
88
Asianet Image
नतीजा क्या निकला ? : प्रिंस चार्ल्स की रिकवरी में इस बात के सबूत नहीं हैं कि होम्योपैथी या आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग हुआ था। साथ ही इस दावे को उनके प्रवक्ता ने भी नकारा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories