MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Fact Check News
  • नहीं, दिल्ली में मस्जिद पर भीड़ ने भगवा नहीं लहराया; वायरल हो रहे इस वीडियो की कहानी दूसरी है

नहीं, दिल्ली में मस्जिद पर भीड़ ने भगवा नहीं लहराया; वायरल हो रहे इस वीडियो की कहानी दूसरी है

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में और विरोध के नाम पर दिल्ली में हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। 24 फरवरी से दिल्ली में हिंसा भड़की थी और अब तक हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 तक जा पहुंची है। करीब 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली की हिंसा को लेकर कई अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 26 2020, 01:22 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
कुछ तस्वीरों और वीडियो को गलत दावों के साथ सर्कुलेट किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने उसके गुंबद पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को दिल्ली दंगे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं संबंधित दावे के साथ वायरल रहे वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है...
27
Asianet Image
दिल्ली में दंगे के बाद से बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो के आधार पर दावा किया कि दिल्ली के अशोक विहार में उपद्रवियों ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की। (प्रतीकात्मक फोटो)
37
Asianet Image
आग लगा दी और मस्जिद की गुंबद पर तिरंगा और भगवा झंडा फहरा दिया। ये बिहार के पुराना वीडियो का स्क्रीन शॉट है।
47
Asianet Image
दावा किया गया कि दिल्ली दंगे में कई जगहों पर मस्जिद और मजार में तोड़फोड़ की गई। आगजनी जैसी वारदात के अलावा मस्जिदों में भगवा और तिरंगा फहराए जाने की अफवाह भी सामने आई है। बहुत से लोगों ने ये वारदात अशोक विहार में होने का दावा किया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने अशोक नगर में होने की बात कही।
57
Asianet Image
हमने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला ये वीडियो बिहार के समस्तीपुर में हुई हिंसा का करीब दो साल पुराना वीडियो है। इसे अब दिल्ली हिंसा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। फर्जी दावों के साथ लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। जबकि घटना साल 2018 में बिहार की है। तब वहां एक मस्जिद पर उपद्रवियों ने भगवा झंडा लगा दिया था।
67
Asianet Image
दिल्ली के अशोक नगर में उपद्रव का मामला दूसरा है। जिसे पहले लोग अशोक विहार कहकर शेयर कर रहे थे। बहरहाल ये कहा जा सकता है, दिल्ली दंगे के बीच लोग सोशल मीडिया पर पुराने सांप्रदायिक वीडियो को फर्जी दावों के साथ साझा कर रहे हैं।
77
Asianet Image
सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील किसी भी तरह के वीडियो को साझा करने से पहले उसे जांच लें। (प्रतीकात्मक फोटो(
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories