MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Fact Check News
  • FACT CHECK. चीनी ने चमगादड़ के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध, कितनी सच है कोरोना से जुड़ी ये खबर?

FACT CHECK. चीनी ने चमगादड़ के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध, कितनी सच है कोरोना से जुड़ी ये खबर?

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चीन से फैले इस वायरस को लेकर देश-दुनिया में लगातार चर्चा हो रही है। वायरस से दुनिया भर में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं हजारों की तादाद में लोगों ने जान गंवाई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के वुहान से फैला ये वायरस जानवरों में पाया जाता है। खासतौर पर चमगादड़ इसके वाहक हैं। अब इससे जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावे में एक चीनी के चमगादड़ के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही गई है। फैक्ट चेकिंग में आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है? 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 03 2020, 05:27 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
एक समाचार वेबसाइट - वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट (डब्ल्यूएनडीआर) के एक लेख में दावा किया जा रहा है कि चीनी अधिकारियों के मुताबिक कोरोनावायरस के सबसे पहले रोगी ने चमगादड़ के साथ सेक्स किया था। इस गलत दावे को सच मानते हुए कई लोग इसे ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं।
28
Asianet Image
वायरल पोस्ट क्या है? लेख में एक कहानी छपी है। कहानी कहती है, चीनी अधिकारियों ने हुबई प्रांत के एक 24 वर्षीय व्यक्ति यिन डाओ तांग की पहचान नोवेल कोरोनावायरस से पीड़ित होने वाले पहले मरीज के रूप में की थी। ये 17 नवंबर को सामने आया था।
38
Asianet Image
वेबसाइट में आगे दावा किया गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि चमगादड़ सहित कई जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने में लिप्त था। इसी वजह से तांग कोरोना से ग्रसित हुए हैं। रिपोर्ट में एक बूढ़े व्यक्ति को तांग का पिता बाताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे के कार्यों के लिए शर्मिंदा है।
48
Asianet Image
क्या दावा किया जा रहा है? इस कहानी में चीनी व्यक्ति के चमगादड़ और अन्य जानवरों संग यौन क्रिया के कारण कोरोना वायरस का वाहक होने का दावा किया गया है। कहानी के मुताबिक चीनी व्यक्ति तांग ने जानवरों संग संबंध बनाए उसमें कोरोना वायरस आ गया और इससे ये सारे चीन में फैल गया। इस घिनौनी हरकत के कारण उसके पिता भी शर्मिंदा हैं। चीनी के इस पाप की सजा आज पूरी दुनिया भुगत रही है।
58
Asianet Image
सच्चाई क्या है? कहानी छापने वाली वेबसाइट फर्जी खबरों के लिए फेमस हैं। पूरी कहानी कल्पनिक है। कहानी में उपयोग की जाने वाली मुख्य तस्वीर हांगकांग फ्री प्रेस के एक लेख से ली गई है। वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट एक फ़र्ज़ी साइट है जो व्यंग सामग्री प्रकाशित करने की आंड़ में ग़लत जानकारी फैलाता है।
68
Asianet Image
फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइटों की सूची में भी नाम शामिल है। साइट के 'अबाउट अस (About Us) ' सेक्शन में डिस्क्लेमर में लिखा है कि वेबसाइट पर दी गई खबरें वास्तविक घटनाएं नहीं हैं।
78
Asianet Image
इस साइट पर भरोसा कर कई बार लोगों मजाकिया तरीके से लिखी गई खबरों को सच मान लेते हैं और शेयर करने लगते हैं। वेबसाइट पर मौजूद बाकी खबरों को देखा जाए तो भी अधिकतर शक पैदा करने वाली हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।
88
Asianet Image
ये निकला नतीजा- कोरोना वायरस को लेकर फेक खबरों का जैसा अंबार लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर फर्जी दावे किए जा रहे हैं, कभी इसके आयुर्वेदिक इलाज की बात की जाती है तो कभी देश में राष्ट्रपति शासन लागू होने का फर्जी आदेश वायरल हो जाता है। ऐसी खबरों पर भरोसा करने से बचें।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories