MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP Elections: खूबसूरती और सादगी की मिसाल है मुलायम की छोटी बहू Aparna Yadav, देखिए उनकी लाइफस्टाइल

UP Elections: खूबसूरती और सादगी की मिसाल है मुलायम की छोटी बहू Aparna Yadav, देखिए उनकी लाइफस्टाइल

लाइफस्टाइल डेस्क : इन दिनों उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन राजनैतिक माहौल पूरी तरह से गर्म है। चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें बीते कई दिनों से चल रही थी और आज इसपर मुहर भी लग गई। आइए आज हम आपको दिखाते हैं, कि मुलायम यादव की छोटी बहूरानी अपर्णा की कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Updated : Jan 19 2022, 11:59 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

अपर्णा यादव मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव (pratik yadav) की पत्नी हैं। अपर्णा और प्रतीक की शादी 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई थी।

28
Asianet Image

ये है अपर्णा और प्रतीक की हैप्पी फैमिली। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब दोनों हाई स्कूल में थे, तब से दोनों एक-दूसरे को प्यार करते है और बचपन के प्यार को दोनों ने शादी की रूप दिया। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम प्रथमा है।

38
Asianet Image

उनकी शिक्षा की बात की जाए, तो अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री ली है। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। अब तक वह कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में 9 सालों तक शास्त्रीय संगीत में शिक्षा भी ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला भी जानती हैं। 

48
Asianet Image

अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं। उनके पिता को समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सूचना आयुक्त बनाया गया था। वहीं उनकी मां अंबी बिष्ठ लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। 
 

58
Asianet Image

अपर्णा पारिवारिक होने के साथ-साथ पॉलिटिकली भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने लखनऊ कैंट से 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

68
Asianet Image

इतना ही नहीं अपर्णा bAware के नाम से एक संगठन चलाती है, जिसमें वह महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं। अपर्णा ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

78
Asianet Image

इस तस्वीर में देखिए एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पति प्रतीक के साथ अपर्णा यादव पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। 

88
Asianet Image

अपर्णा जानवरों से भी बहुत प्रेम करती हैं। इस तस्वीर में देखिए किस तरह वह सीएम योगी के साथ गाय को दुलारती नजर आ रही हैं। जब उनसे योगी आदित्यनाथ के साथ वाली तस्वीर को लेकर सवाल पूछा गया थी, तो उन्होंने कहा कि हम शिष्टाचार भेंट के लिए गए थे। वो सबके मुख्यमंत्री हैं। क्योंकि मैं उत्तरप्रदेश की नागरिक हूं। इसलिए वो मेरे भी मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें- अपर्णा यादव ने आखिर क्यों छोड़ा सपा परिवार का साथ, पढ़ें 5 सबसे बड़ी वजह

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बुधवार को बीजेपी में होंगी शामिल
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories