MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • बर्फ भरे रास्ते पर चलकर पोलिंग बूथ पहुंचे लोग, 10 तस्वीरों में देखें कैसे हिमाचल में मना लोकतंत्र का पर्व

बर्फ भरे रास्ते पर चलकर पोलिंग बूथ पहुंचे लोग, 10 तस्वीरों में देखें कैसे हिमाचल में मना लोकतंत्र का पर्व

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। कई पोलिंग बूथ ऐसे थे जहां लोगों को बर्फ से भरे रास्ते पर चलकर जाना पड़ा। ठंड के चलते सुबह लोग कम संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और ठंड कम हुई लोगों की भीड़ मतदान केंद्र पर जुट गई। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया। आगे देखें खास तस्वीरें...  

2 Min read
Vivek Kumar Published : Nov 12 2022, 05:21 PM | Updated : Nov 12 2022, 05:31 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

यह तस्वीर भरमौर विधानसभा क्षेत्र की है। बर्फबारी के चलते पोलिंग बूथ तक जाने वाली सड़क पर कई फीट मोटी बर्फ की परत जम गई थी। लोग बर्फ के बीच से चलकर मतदान केंद्र गए और वोट डाला।

210
Asianet Image

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में बर्फबारी के चलते मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़कों पर बर्फ जम गया था। इसके बाद भी यह वृद्ध महिला मतदान करने पोलिंग बूथ तक पैदल आईं। 

310
Asianet Image

कुल्लू में दोपहर को मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ दिखी। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान को लेकर उत्साह था।

410
Asianet Image

यह तस्वीर लाहौल और स्पीति की है। यह महिला अपने पारंपरिक परिधान में वोट डालने आई थी। मतदान के बाद उन्होंने उंगली पर लगी स्याही दिखाई।

510
Asianet Image

शिमला जिले के धनडेरवाड़ी गांव के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता। यहां महिलाओं की भी लंबी कतार लगी।

610
Asianet Image

लाहौल और स्पीति जिले के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता। अधिक ऊंचाई वाला इलाका होने के चलते यहां सुबह ठंड अधिक थी। इसलिए दोपहर के वक्त अधिकतर लोग वोट डालने आए।

710
Asianet Image

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके परिवार के सदस्यों ने बिलासपुर जिले के पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। 

810
Asianet Image

यह तस्वीर कुल्लू के एक मतदान केंद्र की है। पहली बार वोट डालने के बाद इन दोनों लड़कियों ने अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाया।
 

910
Asianet Image

कांगड़ा जिले के जलोट गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आए लोगों की लगी लंबी कतार और अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाती एक मतदाता। 

1010
Asianet Image

लाहौल और स्पीति जिले के ताशीगंग में बना यह मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यह समुद्र तल से 15,256 फीट ऊंचाई पर स्थित है। 

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved