- Home
- Sports
- Cricket
- मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा पहने पति के साथ निकली नई नवेली दुल्हन धनाश्री, पहचानना हुआ मुश्किल
मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा पहने पति के साथ निकली नई नवेली दुल्हन धनाश्री, पहचानना हुआ मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी मंगेतर और यूट्यूबर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से 22 दिसंबर को ही शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच हम आपको दिखाते हैं नई नवेली दुल्हन की शादी की बाद की तस्वीरें, कि कैसे वह शादी के बाद ससुराल में रह रही है और अपने पति के साथ कहा घूमने जा रही है। दरअसल, चहल और धनाश्री को शादी के बाद दिल्ली की सड़कों पर देखा गया। मांग में सिंदूर भरे, हाथों में मेंहदी और चूड़ा पहने धनाश्री अपने पति के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। ये कपल अपने हनीमून को भी निकल गया, इसकी जानकारी खुद युजी चहल ने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अपनी शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाले चहल और धनाश्री शादी के बाद पहली बार एक-दूसरे के साथ घूमने निकले। क्रिसमस के मौके पर चहल अपनी वाइफ का कार में बैठाकर घूमाने लेकर गए।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
इस दौरान दोनों को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि दोनों ने मास्क पहन रखा था। लेकिन धनाश्री को देखकर लोग पहचान गए, कि ये नई-नवेली दुल्हन ही हैं। हाथों में मेंहदी लगाए, चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर भरे वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
बता दें कि क्रिसमस के दिन ही युजवेंद्र चहल के पापा का जन्मदिन होता है। शादी के बाद पहली बार धनाश्री ने अपने ससुर जी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे से परिवार की एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
ससुर जी के बर्थडे की तस्वीर के साथ ही धनाश्री ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें चहल और वो एक जैसी लाल रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। धनाश्री ने सभी को क्रिसमस की बधाई भी दी।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
न्यूली वेड कपल हनीमून पर भी निकल गया है। चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस के साथ फ्लाइट के अंदर की तस्वीर शेयर की। जिसमें धनाश्री बेहद ही खुश नजर आ रही है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर को मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनाश्री वर्मा से शादी की है। शादी के 3 दिन बाद ही दोनों अपना हनीमून मनाने निकल पड़े है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)