- Home
- Sports
- Cricket
- अनुष्का ने इस तरह विराट को बताई थी पिता बनने की बात, सुनकर बीवी को दिया था ऐसा रिएक्शन
अनुष्का ने इस तरह विराट को बताई थी पिता बनने की बात, सुनकर बीवी को दिया था ऐसा रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क : पिता बनने की खुशी दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। कुछ ऐसी ही खुशी हो रही हैं इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली को। हाल ही में उन्होंने अनुष्का और अपने पेरेंट बनने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। लेकिन क्या आपने सोचा हैं कि जब कोहली को इस गुड न्यूज के बारे में पता चला होगा तो उनका रिएक्शन क्या था? एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने अपने पिता बनने के एहसास को पहली बार शेयर किया और बताया कि जब अनुष्का ने उनको बच्चा होने की खबर बताई तो उनका रिएक्शन क्या था?
| Published : Sep 02 2020, 10:29 AM IST / Updated: Sep 04 2020, 05:09 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
27 अगस्त को विराट कोहली ने अपने और अनुष्का के पापा - मम्मी बनने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उसके बाद से ही बधाइयों का सिलसिला जारी है। करोड़ों लोग इस कपल को बधाई दे चुकें हैं।
बता दें कि जनवरी में विरुष्का के घर नन्हा मेहमान आने वाला हैं। जब कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विराट कोहली ने बताया कि जब अनुष्का ने उन्हें ये गुड न्यूज दी तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में बता पाना मुश्किल हैं।
विराट कोहली ने बताया कि जब उन्होंने ये न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी तब वह दुबई में थे और अनुष्का उनसे दूर मुंबई में। दोनों के बिना वक्त काटना तो मुश्किल है पर अभी खेल पर फोकस कर मेरा लक्ष्य है।
बता दें कि आईपीएल 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम यूएई में हैं। इस दौरान उन्हें सरप्राइज देने अनुष्का भी दुबई पहुंची थी। जहां दोनों ने केक काट कर सेलिब्रेट किया था।
इंटरव्यू के दौरान कोहली ने अपनी टीम के लिए बायो सिक्योर माहौल को भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट बायो सिक्योर वातावरण में ही खेला जाएगा। शुरू में ये अजीब जरुर लगेगा लेकिन इस समय ये सबसे ज्यादा जरुरी है।
19 सितंबर से 8 नवंबर तक आईपीएल 2020 चलेगा और इसके 2 महीने बाद ही कोहली पापा बनेंगे। अगर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल जीतती है तो कोहली की खुशी दोगुनी हो जाएगी।