MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मुंह में सिगार लगाए, समुंदर की लहरों के बीच मौज करता नजर आया ये खिलाड़ी, बताया जिंदगी जीने का सही तरीका

मुंह में सिगार लगाए, समुंदर की लहरों के बीच मौज करता नजर आया ये खिलाड़ी, बताया जिंदगी जीने का सही तरीका

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL2021) स्थगित होने के बाद पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। कभी समुंदर के अंदर पुशअप लगाती, तो कभी शराब की बॉटल हाथ में पकड़ी उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में ये खिलाड़ी समुंदर की लहरों के बीच जेट स्की पर मौज करते नजर आएं। गेल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं, यूनिवर्सल बॉस (Universe Boss) किस तरह से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Updated : May 20 2021, 10:25 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

यूनिवर्सल बॉस की धांसू फैन फॉलोइंग
करोड़ों लोग यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के फैन हैं। मैदान पर उनकी धांसू बैटिंग के साथ ही फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में काफी इंटरेस्ट लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लगभग 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो क्या करते हैं, कैसी लाइफ जीते हैं ? फैंस इसके बारे में सब जानना चाहते हैं। 

29
Asianet Image

गेल ने शेयर की अपनी फोटोज
क्रिस गेल हमेशा ही अपने बिंदास मिजाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह मालदीव में जमकर मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह पानी के बीच में जेट स्की चला रहे हैं।

39
Asianet Image

गेल का सुपर कूल अंदाज
समुंदर की बड़ी-बड़ी लहरों के बीच भी गेल बेफिक्र होकर मुंह में सिगार लगाए अपनी राइड का मजा ले रहे हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने अपना फेमस हैशटेग लिविंग डि लाइफ और ओह मामा का यूज किया। ये उनके फेमस गाने है और अब ये उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका हैं।

49
Asianet Image

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
यूनिवर्सल बॉस का ये अंदाज देख फैंस भी उनके कायल हो गए। 18 घंटे में 2.19 लाख से ज्यादा लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। यहां तक सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी उनकी फोटो को लाइक किया है।

59
Asianet Image

पानी के अंदर लगाएं पुशअप
हाल ही में क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो पानी के अंदर पुशअप मार रहे थे और मछलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
 

69
Asianet Image

15 दिन से मालदीव में चिल मार रहे हैं गेल
आइपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों को खिलाड़ियों को मालदीव में क्वारंटीन किया था। जहां से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी तो अपने देश लौट गए, लेकिन क्रिस गेल का मन लगता हैं मालदीव में लग गया है और वहां खूब एंजॉय कर रहे हैं। 

79
Asianet Image

इस कैप से है खास लगाव
क्रिस गेल सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि बाहर भी अक्सर 333 नंबर की कैप पहते हैं। 333 नंबर से उनका खास लगाव है, क्योंकि ये उनका बेस्ट टेस्ट स्कोर हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 333 रन बनाए थे। इसके अलावा उनका लकी नंबर 9 है और 333 का जोड़ भी 9 होता है।

89
Asianet Image

इस सीजन शांत रहा बॉस का बल्ला
आइपीएल 2021 का सीजन यूनिवर्सल बॉस के लिए कुछ खास नहीं रहा था। पंजाब किंग्स के लिए खेले 8 मैचों में उन्होंने 178 रन बनाए थे। हालांकि, इस सीजन उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड जरूर हासिल किया है। उन्होंने अबतक आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं।

99
Asianet Image

ऐसा रहा गेल का IPL करियर
क्रिस का आईपीएल करियर देख कोई भी खिलाड़ी रश्क खा सकता है। उनके आंकड़े जादुई हैं। उन्होंने अबतक आईपीएल के 140 मैचों की 139 पारियों मे 4960 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 175 रन नाबाद हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 18 विकेट भी अपने नाम किए है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories