Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 6 PHOTOS: जानें कितनी है सूर्य कुमार यादव की कमाई, क्या काम करती हैं उनकी खूबसूरत वाइफ देविशा शेट्टी

6 PHOTOS: जानें कितनी है सूर्य कुमार यादव की कमाई, क्या काम करती हैं उनकी खूबसूरत वाइफ देविशा शेट्टी

Suryakumar Yadav. टी20 विश्वकप में सूर्यकुमार यादव की दमदार बैटिंग का लुत्फ पूरी दुनिया उठा रही है। जिम्बाबवे के खिलाफ 25 गेंद पर खेली गई 61 रनों की पारी में सूर्या के लाजवाब छक्के बताते वे कितने शानदार खिलाड़ी हैं। टी20 विश्वकप में 225 रन बनाने वाले सूर्या सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। भारत के सेमीफाइनल मैच में भी सूर्यकुमार यादव की यह फॉर्म बरकरार रही तो इंग्लैंड के खिलाफ भी एक लाजवाब पारी देखने को मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव की कमाई कितनी है और कौन हैं उनकी खूबसूरत वाइफ देविशा शेट्टी? इन 6 तस्वीरें से जानें सब कुछ...  

2 Min read
Manoj Kumar
Published : Nov 07 2022, 11:13 AM IST | Updated : Nov 07 2022, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16

लग्जरी कारों के शौकीन सूर्या
दुनिया के नंबर वन बैटर सूर्यकुमार यादव को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की 530डी एम स्पोर्ट, ऑडी ए6, रेंज रोवर, ह्यूंडई आई20, फॉर्च्युनर जैसी कारें भी हैं। वे स्पोर्ट्स बाइक्स के भी शौकीन हैं और उनके पास सुजुकी हायबुसा और हार्ले डेविडसन बाइक्स भी हैं।

26

गजब की फॉर्म में सूर्या
सूर्यकुमार यादव का टी20 विश्वकप में गजब की फॉर्म में हैं। वे दुनिया के नंबर वन टी20 बैट्समैन बच चुके हैं और अभी तक टूर्नामेंट में 225 रन भी बना चुके हैं। सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं।

36

कौन हैं वाइफ देविशा शेट्टी
सूर्यकुमार यादव की शादी देविशा शेट्टी से हुई है। देविशा पेशे से डांस कोच हैं। वे बेहतरीन डांसर भी हैं और मुंबई में डांस ट्यूटर के तौर पर उनका बड़ा नाम भी है। देविशा शेट्टी को कुकिंग और बेकिंग भी बेहद पसंद है। सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर भी देविशा बराबर ध्यान देती हैं।

46

सूर्या की कमाई कितनी है
सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ को देखें तो उनके पास करीब 15 करोड़ की पूंजी है। आईपीएल में मुंबई इंडियन ने इस खिलाड़ी को बैक किया है। फ्रेंचाइजी उन्हें 3.2 करोड़ रुपए सालाना देती है। सूर्यकुमार यादव की महीने भर की कमाई करीब 10 से 15 लाख रुपए के बीच है। आईपीएल के दौरान उनकी कमाई 40 से 50 लाख रुपए हो जाती है।

56

सूर्या हैं दुनिया के नंबर वन 
टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं 2022 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बैटिंग की है और इस साल 1000 रन बनाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़कर सूर्या नंबर वन टी20 बैटर भी बन चुके हैं। सूर्या ने 2022 में 28 पारियों में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

66

टी20 विश्वकप में सूर्या
टी20 विश्वकप 2022 में सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से ही पीछे हैं। विराट कोहली ने 5 मैच में अब तक कुल 246 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 225 रन बनाकर उनके ठीक पीछे हैं। दोनों खिलाड़ी जब मैदान पर होते हैं तो भारत के रनों की गति 10 के आसपास पहुंच जाती है।

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved