- Home
- Sports
- Cricket
- जब 19 साल की लड़की को नाचता देख अपना दिल हार गया था ये क्रिकेटर, 5 साल डेट करने के बाद थामा हाथ
जब 19 साल की लड़की को नाचता देख अपना दिल हार गया था ये क्रिकेटर, 5 साल डेट करने के बाद थामा हाथ
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 14 सितंबर को अपना 31 वां जन्मदिन मना रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में भारत के लिए डेब्यू किया और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट कॉल-अप भी हासिल किया। मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों लोगों को इम्प्रेस कर चुका हैं, लेकिन सूर्य किसने और कैसे इम्प्रेस किया, क्या आप जानते हैं? अगर नहीं, तो आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं, इस खिलाड़ी की क्यूट सी लव स्टोरी (love story), कि कैसे 19 साल की देविशा (Devisha) को डांस करता देख वह अपना दिल हार बैठे थे...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई शहर मे हुआ। एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे सूर्यकुमार को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने की रूचि थी। हालांकि, उन्होंने स्कूल के समय से ही स्कूली टीम में क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसे ही अपने करियर के रूप में चुना।
सूर्य कुमार यादव की स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई से हुई। इसके बाद उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से वाणिज्य में बीकॉम की डिग्री ली। इस दौरान उनकी मुलाकात अपनी हमसफर से हुईं।
दरअसल, जब सूर्य 22 साल के थे और बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। तब 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की ही थी और उसी कॉलेज में एडमिशन लिया था, जहां सूर्य पढ़ते थे। इस दौरान एक प्रोग्राम में देविशा के डांस ने सूर्य को उनका दीवाना बना दिया।
वहीं देविशा को भी सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद आया। धीरे-धीरे दोनों की बातें शुरू हुई और दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई।
5 साल साथ तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और 7 जुलाई 2016 को शादी रचा ली। देविशा एक साउथ इंडिया गर्ल है और इन दोनों की शादी भी साउथ के रिवाज के हिसाब से हुई।
शादी के बाद से लेकर अबतक देविशा अक्सर उन्हें मैदान में चीयर करती नजर आती हैं। पिछले कुछ समय से यह कपल इंग्लैंड में भी साथ था और अब आईपीएल के बचे हुए मैच के लिए भी देविशा सूर्य के साथ यूएई में हैं।
सूर्य कुमार यादव के अबतक के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने इसी साल भारत के लिए डेब्यू किया और 3 वनडे मैच में 124 और 4 टी20 मैच में 139 रन बनाए। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए 108 आईपीएल मैचों में उन्होंनं 2197 रन अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें- 14 साल पहले धोनी की कप्तानी में भारत के किया था ये कारनामा, इस तरह T20 वर्ल्डकप में की थी पाक की खटिया खड़ी
नहीं हो सकती है भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज ! PCB चीफ रमीज राजा बोले- यह अभी असंभव