- Home
- Sports
- Cricket
- जन्मदिन पर सुरेश रैना की बेटी के करतब देख हैरान रह गए लोग, सिर्फ 4 साल की उम्र में बनी योग गुरू
जन्मदिन पर सुरेश रैना की बेटी के करतब देख हैरान रह गए लोग, सिर्फ 4 साल की उम्र में बनी योग गुरू
नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) की बेटी ग्रेसिया रैना का जन्मदिन है। वो 15 मई को पूरे 4 साल की हो गई हैं। तेज तर्रार फील्डरों में शामिल सुरैश रैना ने बेटी के जन्मदिन को घर पर शांति के साथ मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इस बीच ग्रेसिया के जन्मदिन पर उनकी योग करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पिता के नक्शे कदम पर बेटी ग्रेसिया (Gracia Raina) भी चलती दिखाई दे रही हैं। महज 4 साल की ग्रेसिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, जो उनके योग करने के दौरान ली गई हैं। ग्रेसिया योग करते हुए इतनी प्रोफेशनल लग रही हैं कि लोग उनके पोज और फिटनेस देख हैरान हैं। सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की इस काबिल बेटी ने धमाल मचाया हुआ है। जरा ध्यान से! क्यूटनेस की शहजादी ग्रेसिया (Suresh Raina Daughter Gracia Cute Photos) की ये तस्वीरें आपके दिल की धड़कनें बढ़ा सकती हैं-
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

ग्रेसिया की मां प्रियंका रैना ने उन तस्वीरों को शेयर कया है। प्रियंका की तरह उनकी बेटी भी फिटनेस फ्रीक हो चली है।
सुरेश रैना ने बेटी के जन्म पर केक काटते हुए ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ग्रेसिया केक काट रही हैं और पास में उनकी मां छोटे बेटे के साथ बैठी हैं।
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका काफी फिटनेस फ्रीक हैं और हेल्दी रहने के लिए जमकर पसीना बहाती हैं। हाल ही में वह बेटे की मां भी बनी हैं। पर जन्मदिन पर सारी लाइम-लाइट ग्रेसिया ने चुरा ली।
ग्रेसिया किसी प्रफेशनल की तरह योग करते दिख रही हैं। वह कोणासन, उष्टासन जैसे योग करती दिख रही हैं।
उन्होंने कई तरह के पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं इन सभी तस्वीरों में वो काफी क्यूट भी लग रही हैं।
सुरेश रैना की 4 साल की नन्ही परी को देख कोई नहीं कह सकता कि वो अभी योग जैसी टफ फिटनेस टर्म के लिए बहुत छोटी हैं। उनका अंदाज देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि सुरेश रैना और प्रियंका की शादी 2015 में हुई थी, जबकि ग्रेसिया का जन्म 2016 में हुआ था।
ग्रेसिया रैना उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर खूब मशहूर हैं। ग्रेसिया के लगभग एक लाख फॉलोअर हैं।
सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ काफी तस्वीरें शेयर की थीं।
वो कभी बेटी को पढ़ाते तो कभी पार्क में खिलाते नजर आते हैं।
इंस्टाग्राम पर ग्रेसिया की खाते-पीते पढ़ते फोटोज साझा की जाती हैं लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर की प्यारी बच्ची पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं।